कोकोनट टोफू कीमा बनाने की विधि - Coconut Tofu Keema Recipe In Hindi

आवश्यक सामग्री
  • 4 कलियां लहसुन की कद्दूकस की हुई
  • 1 प्याज कद्दूकस किया हुआ 
  • 450 ग्राम कोकोनट मिल्क 
  • 400 ग्राम टोफू
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच करी पाउडर
  • डेढ़ छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक 
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 6 कप छोटा टोमैटो सॅास/प्यूरी 
  • डेढ़ कप फ्रोजन मटर 
  • डेढ़ कप बारीक कटा हुआ गाजर
  • 1 छोटा चम्मच नमक/स्वादानुसार 
  • एक चौथाई चम्मच तेल 
सजावट के लिए
  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटी धनियापत्ती 
विधि
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें .
- अब पैन में लहसुन, प्याज डालकर इन्हें हल्का फ्राई कर लें.
- प्याज और लहसुन जब थोड़े सॅाफ्ट हो जाएं तब इसमें टोफू डालकर 10 मिनट तक पकाएं. इसे बीच-बीच में कड़छी से चलाते रहें.
 - तय समय के बाद इसमें कोकोनट मिल्क, जीरा पाउडर, करी पाउडर, अदरक, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें.
- अब इसमें टोमैटो सॅास, मटर और गाजर डालें और ढककर 30 मिनट तक धीमी आंच में पकाएं.
- तय समय बाद आंच बंद कर दें और कोकोनट टोफू कीमा को चावल के साथ खाएं-खिलाएं.

                                XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें