आलू की रोटी बनाने की विधि - Potato Roti Recipe In Hindi

उबले हुए और कसे हुए आलू इस रोटी को इतना नरम बनाते है कि यह आपके मूँह मे जाते ही पिघल जाते है! साथ ही, आलू की रोटी आपके घर पर बचे हुए आलू को प्रयोग करने का आसान तरीका है, क्योंकि यह व्यंजन पुराने आलू का प्रयोग और भी बेहतर बनता है।
सामग्री
  • १ कप उबले , छिले और कसे हुए आलू
  • १/२ कप मैदा
  • १/४ कप बारीक कटा हुआ धनिया
  • १ टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • २ टेबल-स्पून पिघला हुआ घी
  • नमक स्वादअनुसार
  • बेलने के लिये मैदा
  • तेल , पकाने के लिये
परोसने के लिये
  • ताज़ा दही
  • अचार
विधि 
  1. सभी सामग्री को एक बाउल मे अच्छी तरह मिला लें और बिना पानी का प्रयोग कर नरम मुलायम आटा गूँथ ले।
  2. आटे को ६ बराबर भाग मे बाँट लें।
  3. आटे के प्रत्येक भाग को १२५mm। (५") व्यास के गोल आकार मे थोड़े मैदा का प्रयोग कर बेल लें।
  4. एक गरम नॉन-स्टिक तवा गरम करें और प्रत्येक रोटी कोम थोड़े तेल का प्रयोग कर, दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
  5. दही और आपके पसंद के अचार के साथ तुरंत परोसें।



                                     XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                    फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें