रोस्टेड नमकीन बनाने की विधि - Rosted Namkeen Recipe In Hindi

सामग्री :-

  • साबूदाना पापड़ – 2, 3
  • साबूदाना वेफर्स – 1/3 प्याला
  • फूल मखाने – एक बड़ा चम्मच
  • बड़ा साबूदाना – 1/3 प्याला
  • मूंगफली दाना – 2 बड़े चम्मच
  • बादाम गिरी – 8, 10
  • काजू साबुत – 8, 10
  • किशमिश – एक बड़ा चम्मच
  • सेंधा नमक
  • कालीमिर्च व पोदीना पाउडर प्रत्येक – 1/2 छोटा चम्मच
  • बूरा – एक छोटा चम्मच
  • तलने के लिए पर्याप्त तेल।

विधि :-

आधे सेंधा नमक, कालीमिर्च, पोदीना पाउडर को थोड़े से पानी में घोल लें।

मखाने, मूंगफली दाना, बादाम, काजू व किशमिश को एक साथ रखें व मसाला मिश्रण लगाकर 10 मिनट तक रखा रहने दें।

इन्हें ओवन में ड्राई रोस्ट कर लें। तेल में साबूदाना, साबूदाना वेफर्स व पापड़ को तलें।

इस पर शेष मसाला छिड़क दें। सारी सामग्री मिलाकर बूरा मिला दें। व्रत में खाने के लिए सागारी नमकीन बनकर तैयार है।



                                XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें