ये 11 टिप्स किचन में करेंगे आपका काम आसान

नमस्ते दोस्तों,

आज RecipeSeekho.com पर आप सीखेंगे "ये 11 टिप्स किचन में करेंगे आपका काम आसान "


1.गत्ते के डिब्बे में नेपकिन पेपर में लपेटकर रखने से भी पनीर अधिक समय तक तजा बना रहता है |

2.मथनी से मथ कर मक्खन निकालते समय यदि हाथ रीठे से दही लिए जाएँ तो मक्खन हाथ पर चिपकता नहीं |

3.फ्रीज से निकाले गए मक्खन को कुछ देर पानी में डालकर उपयोग में लें |

4.सर्दियों में ब्रेड पर मक्खन लगाना मुश्किल हो जाता है | इसलिए चाकू गरम करके मक्खन लगाएं आराम से लग जायेगा |

5.क्रीम से मक्खन निकालते समय यदि थोड़ी- सी चीनी साथ में डाल दी जाये तो मक्खन अधिक निकलेगा |

6.घी बनाते समय यदि हल्दी की तीन- चार पत्तियां डाल दी जाये तो घी खुशबूदार हो जाता है |

7.घी की थैली से घी की आखिरी बून्द निकालने के लिए उसमें गरम पानी डाल दें | जब पानी ठंडा हो जायेगा तो उसके ऊपर घी की परत जम जाएगी जिसे आसानी से निकाल सकतें हैं |

8.कोई भी चीज तलने से पहले यदि गरम तेल-घी में ब्रेड का टुकड़ा डाल दिया जाये तो घी बाहर नहीं छिटकता |

9.मक्खन से घी बनाते समय पानी के छींटे मार देने से घी दानेदार बनता है |

10.घी या तेल पर कभी-कभी मैल की परत सी आ जाती है | ऐसा घी-तेल गरम करते समय उसमें आलू का टुकड़ा डाल दें
मैल अलग हो जाएगी |

11.गरम घी में आम की पत्तियां डालकर पूरियां तली जाये तो उनका रंग सफ़ेद बना रहता है |

 source-पकवानगली
                             XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                 फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

1 टिप्पणी

  1. धन्यवाद