एक बार नहीं बार बार खाने काे दिल करता है इस रेसिपी काे !


शाही टुकड़ा रेसिपी एक मीठा व्यंजन है। शाही टुकड़ा मिठाई खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। आप शाही टुकड़ा रेसिपी त्योहार या फिर जब कुछ मीठा खाने का मन हो तब इसे आप बन सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर पर शाही टुकड़ा रेसिपी कैसे बनाएँ। इसकी खास बात यह है कि ये बहुत ही जल्दी बन जाती है, तो आइए आज शाही टुकड़ा बनाना सीखते हैं।
सामग्रीः
  • 5 ब्रेड स्लाइस
  • 8-10 पिस्ता
  • 7 8 बादाम
  • 12 14 केसर की लॅट
  • 5 हरी इलायची
  • घी तलने के लिए
  • चाशनी के लिए:
  • 1 कप चीनी
  • 1 कप पानी
  • रबड़ी के लिए:
  • 2 कप दूध
विधिः


  1. शाही टुकड़ा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के सब स्लाइस को तिकोना काट लीजिए। अब एक नॉन स्टिक तवा गरम कर लीजिए। मंदी आँच पर ब्रेड के टुकड़ों को दोनों तरफ से सेंक कर सुनहरा टोस्ट बना लीजिए। अब हरी इलायची को छील लीजिए और इसके दानों को दरदरा पीस लीजिए। पिस्ता और बादाम को लंबाई में महीन काट लीजिए।
  2. एक तरफ दूध को उबाल लीजिए। एक उबाल आने के बाद आँच को मंदी कर दीजिए और दूध को धीरे धीरे गाढ़ा होने दीजिए। दूध को बीच-बीच में चलते रहिए नहीं तो दूध जलने का डर रहता है। जब दूध गाढ़ा हो जाए तो आँच को बंद कर दीजिए और दूध को ठंडा होने दीजिए।
  3. एक बर्तन में चीनी और पानी को उबाल लीजिए। चीनी के पिघलने के बाद और एक उबाल आ जाने के बाद आँच को धीमा कर दें और चाशनी को पकने दीजिए। मिठाई के लिए हमें तार की चाशनी चाहिए। अब एक कड़ाही में घी गरम कर लीजिए। मीडियम आँच पर ब्रेड के टोस्ट को दोनों तरफ से घी में तल लीजिए। ज़्यादा ना तले। तले ब्रेड के टुकड़ों को किचन पेपर पर निकल लीजिए।
  4. सर्व करते समय पर ब्रेड के टुकड़ों को चाशनी में डाल दीजिए। आधे मिनट के बाद टुकड़ों को चाशनी से निकालकर प्लेट में सजाएँ। ऊपर से एक चम्‍मच गाढ़ा दूध डाले और उसके ऊपर केसर और कटे पिस्ते और बादाम से सज़ा दीजिए। आपका स्वादिष्ट शाही टुकड़े तैयार हैं।


                           XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                           फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें