झटपट बनता है ये टेस्टी बेसन सूजी चीला


झटपट कोई चीला बनाना है तो सूजी और बेसन का चीला एक दम परफेक्ट है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। तो आइए जानते है कैसे बनाते है टेस्टी चीले:
सामग्री
  • सूजी- एक कप
  • बेसन- एक कप
  • दही- एक कप से थोड़ा कम
  • प्याज- एक बारीक कटा
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक काटी
  • अदरक- छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया
  • हरा धनियां- थोड़ी बारीक कटी
  • नमक- स्वादानुसार
विधि
सूजी और बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिए। अब दही में 2 कप पानी मिलाइए अब इसे फैंट लें। इसमें दही मिला लें अब इसमें नमक मिला लें। इसे 10-15 मिनट रख दें।
अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियां डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए। नौनस्टिक तवे पर थोड़ा या तेल लगा कर चिकना कर लीजिए। थोड़ा मिश्रण लेकर तवे पर चीले बनाएं। चारों ओर तेल डालिये और थोड़ा सा तेल चीले के ऊपर भी डाल दीजिए। इसे ब्राउन होने पर कलछी की सहायता से पलट-पलट कर सेकें।
गरमा गरम चीले टमाटर की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें।

                                  XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                  फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें