व्रत के दिनों में रखें सेहत का ख्याल


नवरात्री के व्रत शुरू होने वाले हैं ,व्रत के समय में यदि  इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखा जाये तो स्वस्थ्य से सम्बंधित कोई परेशानी नही होगी |साथ ही आपकी सेहत में सुधार भी आएगी |

व्रत के दौरान खान-पान
  • दही ,व्रत के समय में जरूर खाये |इसमें खीरा, केला मिलाकर रायता बना सकते हैं |
  • सेहत में सुधार के लिए व्रत बहुत अच्छा उपाय होता है |
  • व्रत के दिन फल ,सूखे मेवे ,दूध ,दही,पनीर,थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सब्जियों का सेवन दिन में दो-तीन करके सेहत में अच्छा सुधार लाया जा सकता है |
  • व्रत के दौरान जो भी पकवान बनाएं उसमे देशी घी का प्रयोग कम कीजिये |
  • इसके स्थान पर मूंगफली का रिफाइंड तेल या जैतून का तेल प्रयोग कीजिये |
  • चाय के स्थान पर दूध और फ्रूट जूस को अधिक महत्व दीजिये |
  • यदि आप सिघांड़े या कुट्टू का आटा प्रयोग करती हैं तो उसे बिना मोयन किये ही पूरी बनाइये |
  • लेकिन खाने से पहले इसका अतरिक्त तेल टिस्शू पेपर में रखकर दबा दीजिये इस से तेल निकल जायेगा |
  • कुट्टू अथवा सिंघाड़े के आटे से कढ़ी भी बनाया जा सकता हैइसे सांवा चावल के खा सकते है |
इसको भी पढ़िए - नवरात्रि में व्रत के साथ सेहत का भी रखें ख्याल. अपनाएं ये टिप्स

Vrat me rkhein sehat ka dhyan
  • लंबे समय तक भूखे पेट ना रहें |यदि व्रत के दिनों में भोजन नहीं करते है तो सुबह नाश्ते में दूध और दोपहर के समय जूस या फल लीजिये |रात में फलों की सलाद अवश्य खाएं |
  • यदि आप दिन में एक बार भोजन करती हैं तो ज्यादा भरी भोजन ना कीजिये |
  • भोजन करने के बाद भी यदि भूख महसूस हो तो सूखे मेवे ,फल,या छेने की मिठाई का सेवन कीजिये |
  • व्रत के दिनों में सिर्फ मीठे भोजन पर निर्भर न रहें |इससे सिर दर्द ,चक्कर आना ,शरीर में शिथिलता ,की समस्या हो सकती है |
  • इसलिए सेंधे नमक का सेवन जरूर कीजिये |
  • यदि सेंधे नमक का सेवन करते हैं तो ध्यान रखें यह रिफाइंड नही होता है ,इसलिए  सेंधा नमक को पानी में घोल लीजिये |
  • इसके बाद इसे छान कर पीजिये |

                               XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                               फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें