दिवाली के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर लगायें ये चीजें, माता की कृपा से भर जायेगा आपका घर-बार


भारत पर्व-त्यौहारों का देश है। यहाँ समय-समय पर कई पर्व-त्यौहार मनाये जाते हैं। इन्ही में से एक त्यौहार है दिवाली का। दिवाली के पर्व को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश ही नहीं बल्कि विदेशों में हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग अपने घर और आस-पास को दीपों से सजा देते हैं।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन घर में दीपक जलानें से और माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा करनें से व्यक्ति के जीवन में धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती है। दिवाली का यह त्यौहार खुशियों के त्यौहार के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग एक दुसरे के घर जाकर उन्हें मिठाइयाँ देकर खुशियाँ बाँटते हैं।

यह भी पढ़ेआज ही घर ले आए मोरपंख और करे ये 7 काम, दुनियां होगी आपकी मुट्ठी में

दिवाली के समय होती है हर घर में साफ़-सफाई:

दिवाली के पर्व की तैयारी के लिए सभी लोग अपने घर को अच्छे से साफ़-सुथरा करते हैं। घर की साफ़-सफाई के बाद ही घर में माँ लक्ष्मी की पूजा करनें का विधान है। ऐसा माना जाता है कि माता लक्ष्मी को साफ़-सफाई बहुत ज्यादा पसंद है। यही वजह है कि दिवाली आनें के कुछ दिन पहले से ही सभी घरों में साफ़-सफाई का काम शुरू हो जाता है। सभी लोग अपने घरों पर रंग पुतवाते हैं और उसे नया बना देते हैं। इसके साथ ही दिवाली के दिन घर को झालर-बत्तियों से भी सजा देते हैं।

साफ-सुथरे घर में निवास करती हैं माँ लक्ष्मी:

इसके अलावा दिवाली के दिन कई अन्य चीजों से भी घर को सजाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार घर में कुछ चीजों को दिवाली के दिन लानें से और उन्हें लगानें से माता लक्ष्मी का निवास होता है। इससे आपको जीवन में कभी भी धन-दौलत सम्बन्धी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बतानें जा रहे हैं, जिन्हें हर व्यक्ति को दिवाली के दिन अपने घर लाना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर को फूलों से सजानें से घर में में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता है।

इसे भी पढ़े चाहें कितनी भी बड़ी हो समस्‍या लाल मिर्च और पानी के इस उपाय से उससे मिल जाएगा छुटकारा

इन चीजों को घर लानें से बनी रहती है माँ लक्ष्मी की कृपा:

*- लक्ष्मी पदचिन्ह:
घर के मुख्य दरवाजे पर दिवाली के दिन कुछ लगाएं या ना लगाएं माँ लक्ष्मी के पदचिन्ह जरुर लगानें चाहिए। माँ लक्ष्मी के पदचिन्ह घर में अन्दर की तरफ आते हुए होनी चाहिए।

*- स्वस्तिक:
ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह लगानें से घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता है। साथ ही स्वास्तिक का निशान लगानें से माँ लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। जिससे जीवनभर धन की कमी नहीं होती है।

यह भी पढ़ेनारियल और लाल मिर्च चटनी की विधि

*- तोरण:
ऐसी भी मान्यता है कि दिवाली के दिन घर के मुख्य दरवाजे को तोरण से सजाना चाहिए। तोरण में आम के पत्तों या अशोक के पत्तों का इस्तेमाल किया जाना शुभ माना जाता है।

*- रंगोली:
भारत में त्यौहारों के समय घर के बाहर रंगोली बनानें की परम्परा है। रंगोली बनाने से ना केवल घर की सुन्दरता बढ़ती है बल्कि दिवाली के दिन घर के मुख्य दरवाजे के बाहर रंगोली बनानें से घर में बरकत बनी रहती है। रंगोली बनाने के साथ ही कलश में पानी भरकर घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। यह काफी शुभ माना जाता है।

एक टिप्पणी भेजें