कई जानलेवा बीमारियों से बचाता है अदरक का जूस


अदरक का एक छोटा टुकड़ा ही खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए काफी है। यह एक ऐसा मसाला है जो रसोईघर के अलावा औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। चाय में अदरक सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, लेकिन स्वास्थ्य फायदों के कारण भी प्रयोग होता है। तुलसी और अदरक का काढ़ा शरीर को बदलते मौसम में होने वाले सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों से बचाता है।

अब अदरक के फायदों की बात करते हैं। अदरक में 81% पानी, 2।5% प्रोटीन, 1% वसा, 2।5% रेशे और 13% कार्बोहाइड्रेट होता है। इसके अतिरिक्त यह आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, क्लो‍रीन और विटामिन का भी स्रोत है। कैंसर, एसिडिटी, हृदय में जलन, पाचन तंत्र, मोटापा जैसी बीमारियों से बचाव करता है।

इसमें एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज होते हैं जो गला, प्रोटेस्ट, ओवेरियन, कोलोन, ब्रेस्ट, स्किन और पैंक्रिएटिक कैंसर से बचाते हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

इसके अलावा इसके कई और भी फायदे हैं, जो इस प्रकार हैं:
एसिडिटी और पाचन– खाने के 10 मिनट बाद एक चम्मच अदरक जूस का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या नहीं होती। अदरक का जूस आंतों में जाकर एसिड स्राव को नियंत्रित करता है। इस तरह जहां गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है, वहीं भोजन का पाचन भी अच्छी तरह होता है और शरीर भोज्य पदार्थों के सभी पोषक तत्व अवशोषित कर पाता है।

मोटापा और रोग प्रतिरोधक क्षमता

रोजाना अदरक का जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। इस प्रकार आप कम बीमार पड़ते हैं। सर्दी-जुकाम और साइनस से परेशान लोगों के लिए भी यह फायदेमंद होता है। यह कब्ज से भी छुटकारा दिलाता है जो शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम कर मोटापा कम करता है।

अधिकांश लोग अदरक को स्वाद के लिए भोजन या पेय पदार्थों में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अपने औषधीय प्रयोगों में यह कई बड़ी और जानलेवा बीमारियों से आपको बचा सकता है। इसके लिए आपको किसी वैद्य के सलाह की आवश्यकता नहीं है और ना ही किसी खास विधि द्वारा इसके इस्तेमाल की। रोजाना के प्रयोग द्वारा ही आपको अदरक के सभी फायदे मिलते हैं।

                                XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें