जन्मतिथि से जानिए किस उम्र में चमकेगी आपकी किस्मत


न्यूमरोलॉजी यानि अंक ज्योतिष से भी भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष के माध्यम से आप कई समस्याओं के समाधान जान सकते हैं। साथ ही ये भी जान सकते हैं कि आपका भाग्योदय किस साल में होगा। साथ ही आप ये भी जान सकते हैं कि कौन सा करियर आपके लिए होगा बेहतर। अधिकतर लोगों को ये समझ नहीं आता कि न्यूमरोलॉजी कैसे काम करती है। लेकिन इसे समझना बहुत आसान है। ये सब जानने के लिए आपको अपनी जन्म तारीख पता होनी चाहिए। जिससे आपका मूलांक निकाला जा सके।
ऐसे जानें अपना मूलांक
यदि आपकी जन्म तारीख 1 से 9 के बीच है तो यही आपका मूलांक है। और यदि आपकी जन्म तारीख 10 से 31 के बीच है तो इन दोनों अंकों का जोड़ आपका मूलांक होगा, जैसे यदि आपकी जन्म तारीख 23 है तो आपका मूलांक हुआ 5।

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों का भाग्यशाली वर्ष 22वां होता है। इसी साल इन्हें सफलता मिलने लगती है। जिसके बाद ये आगे बढ़ते चले जाते हैं। इनका झुकाव रचनात्मक कार्यों की ओर होगा और आप हमेशा नए विचारों से भरे रहेंगे।

मूलांक 2
मूलांक 2 वालों के लिए 24वां साल शुभ फल और उन्नति देने वाला होता है। मूलांक दो वाले लोग महान शोधकर्ता बनते हैं। नृत्य, संगीत, कविता और गणित आपके लिए अच्छे विकल्प हैं।

मूलांक 3
3 मूलांक वालों के किस्मत के सितारे 32वें साल में चमकते हैं। आपके लिए अच्छे करियर विकल्प हैं- एक्टिंग, म्यूजिक, राइटिंग और जर्नलिज्म। आप फैशन डिजाइन और मॉडलिंग के बारे में भी सोच सकते हैं।

मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए 36वां और 42वां साल बहुत खास फल देने वाले होते हैं। वो कहते हैं ना कि देर आए दुरुस्त आए। ऐसा ही हाल मूलांक 4 वालों के साथ होता है। आप इंजीनियर, बिल्डर, प्रोग्रामर, अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट, इकोलॉजिस्ट या मैकेनिक के रूप में बेहतर रहेंगे।

मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए 32वां साल अच्छा होता है। इसी समय इनकी किस्मत चमकती है। इस मूलांक वालों को एडवेंचर पसंद होते हैं। खोजी पत्रकारिता, प्रकाशन, विज्ञापन, स्टॉक्स, ट्रेवल, लेखन या एविएशन आपके लिए बेहतर रहेंगे।

मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के लिए 25वां साल उन्नति व सफलता लेकर आता है। समाजसेवा आपका प्राकृतिक स्वभाव है। इस वजह से ये लोग टीचर, सोशल वर्कर, कुक या सिविल सर्विस में ज्यादा होते हैं।

मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए 38वां और 44वां साल शुभ फल देने वाला होता है। आपको वैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, जांचकर्ता, दार्शनिक, जासूस या मिस्ट्री लेखक के रूप में अधिक सफलता मिलेगी।

मूलांक 8
मूलांक 8 वालों की किस्मत 36वें और 42वें साल में चमकती है। धन लाभ होता है। आप बेहतर सेल्स मैनेजर, बैंकर, स्टॉक ब्रोकर, मैनेजिंग डायरेक्टर या एथलिट के रूप में चमक सकते हैं। क्योंकि मूलांक आठ वाले में नेतृत्व के गुण होते हैं।

मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए 28वां साल बहुत शुभ होता है, पैसा और नाम मिलता है। आप लेक्चरर, फिजिशियन, मानवतावादी, वकील या चित्रकार बनने को प्राथमिकता दें।

एक टिप्पणी भेजें