इनमें से किसी एक आँख को चुनकर जान सकते हैं आप अपने बारे में सबकुछ,यकीन ना आये तो खुद देख लीजिये


कहा जाता है कि किसी की आँखें उसके मन का आईना होती है। जो व्यक्ति के मन में चल रहा होता है, उसे साफतौर पर उसकी आँखों में देखा जा सकता है। हालांकि यह अलग बात है कि हर कोई आँखों की जुबां समझ नहीं पाता है। आँखें कितनी ख़ास होती है, यह किसी को बताने की जरुरत नहीं है। लेकिन इस तस्वीर में जो आँखें दिखाई दे रही हैं, वह वाकई ख़ास हैं। आप इनमें से कोई इक आँख अपने पसंद के हिसाब से चुनकर देखिये आपको सच्चाई खुद-ब-खुद पता चल जाएगी। जो आँख आपको सबसे ज्यादा खुबसूरत लगती हो या जो आपको अपनी तरफ आकर्षित करती हो उसे चुनें, यह आपके बारे में एक बड़ा सच बता सकती है।


जानिए क्या कहती है ये आखें

👉 पहली आँख:
अगर आपने चित्र में से पहली आँख का चुनाव किया है तो इसका मतलब है कि आप अन्दर से स्वतंत्र व्यक्ति हैं। आप हमेशा खुश रहते हाँ, जिसका सकारात्मक असर आपके आस-पास के लोगों पर पड़ता है। आपके जैसे लोग इस दुनिया में बहुत ही कम होते हैं।

👉 दूसरी आँख: 
अगर आपने चित्र की दूसरी आँख का चुनाव किया है तो इसका मतलब है कि आपके एकदम स्पष्टवादी व्यक्तित्व के हैं। कई बार आपकी यही आदत दूसरों के लिए मुसीबत बन जाती है लेकिन आपको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आपके जो करीब हैं आप उनके लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
यह भी पढ़े - गरम और आलसी स्वभाव के होते हैं इस वार को जन्मे लोग!

👉 तीसरी आँख:
अगर आपने तीसरी आँख का चुनाव किया है तो इसका मतलब आप भावनात्मक तौर पर काफी दुविधा में रहते हैं। दुर्भाग्य से आपका अतीत दुःख और कठिनाइयों से भरा हुआ है। जिसका असर आपके वर्तमान समय के ऊपर भी पड़ रहा है। आप किसी पर यूँही भरोसा नहीं कर लेते हैं।


👉 चौथी आँख:
अगर आपने चौथी आँख का चुनाव किया है तो इसका मतलब आप अच्छे से जानते हैं कि जीवन सिर्फ जीते जाने से कुछ नहीं होगा। आपको जीवन में कुछ मेहनत करनी होगी। आपको लोग दार्शनिक या मार्गदर्शक भी मान सकते हैं। क्योंकि आपके अन्दर ये सभी गुण हैं। आप अपने खाली समय में जीवन की गहराइयों पर विचार करते हैं और परेशान हो जाते हैं।

👉 पांचवी आँख:
अगर आपने पांचवीं आँख का चुनाव किया है तो आप बहुत ही रहस्यमयी व्यक्ति है। आपको लोग आसानी से नहीं समझ सकते हैं। आप उन लोगों ने हैं जो बोलकर नहीं कर के दिखाने में विश्वास रखते हैं।

ये भी पढ़े - नाम के पहले अक्षर से आप जान सकते हैं अपने लव पार्टनर का स्‍वभाव

👉 छठवीं आँख:
अगर आपने छठवीं आँख का चुनाव किया है तो इसका मतलब आप बहुत ही संवेदनशील और विचारशील व्यक्ति हैं। आप हर उस चीज को नोटिस करते हैं, जिसे सामान्यतौर पर कोई नहीं करता है। आपको हर बात याद करने की आदत है, इस वजह से आप कई बार परेशान भी रहते हैं।


👉 सातवीं आँख:
अगर आपने सातवीं आँख चुना है इसका मतलब आप उर्जा से भरे हुए हैं और आपको खाली बैठना पसंद नहीं है। आप आलसी लोगों से बहुत दूर रहते हैं। आप को हमेशा परफेक्शन की तलाश रहती है। आपके अन्दर एक अच्छे सलाहकार के गुण हैं।

👉 आठवीं आँख:
अगर आपने आठवीं आँख का चुनाव किया है तो इसका मतलब हर कोई आपको पहली नजर में साधारण समझ लेता है। लेकिन जब वो आपको करीब से जानता है तो उसे पता चलता है कि आप असल में क्या हैं। आप परम्पराओं में यकीन नहीं करते हैं।

👉 नौवीं आँख:
अगर आपने नौवीं आँख का चुनाव किया है तो इसका मतलब यह है कि आप सामने वाले व्यक्ति को पूरी तरह से समझ जाते हैं। इसका मतलब यह है कि आप किसी को भी देखकर उसके बारे में जान लेते हैं।

एक टिप्पणी भेजें