चाणक्य नीति: औरतों के ये 3 रहस्य जान लोगे तो कभी धोखा नहीं खाओगे…


भारत के इतिहास में आचार्य चाणक्य का महत्वपूर्ण स्थान है। चाणक्य की बुद्धिमत्ता का लोहा आज भी विश्वभर में माना जाता है। आचार्य चाणक्य ने ‘चाणक्य नीति’ को आज से 2300 साल पहले लिखा था पर आज भी इसमें बताई गई ज्यादातर बातें उतनी ही सही बैठती है जितनी कि 2300 साल पहले। चाणक्य एक बहुत ही महान और समझदार व्यक्ति थे जिन्होंने हर चीज का एक अनोखा ही तरीका निकला है। चाणक्य द्वारा लिखित पुस्तक ‘चाणक्य नीति’ हमें जीवन जीने का सही रास्ता बताती है। चाणक्य ने स्त्री और पुरुषों के संबंधों को लेकर भी कई नियम दुनिया को बताएं हैं उन्होंने खासकर पुरुषों को ऐसा स्त्रियों से सावधान रहने की सलाह दी है जो उन्हें धोखा दे सकती है। कुछ बातें ऐसी हैं जो अधिकतर स्त्रियों के स्वभाव में शामिल होती हैं। ये बातें कौन-कौन सी हैं इस संबंध में आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रन्थ चाणक्य नीति में बताया है।


चाणक्य ने अपनी पहले रहस्य में बताया कि लड़की की सुंदरता देखकर उससे शादी नहीं करनी चाहिए क्योंकि सिर्फ खूबसूरती देखकर किसी भी लड़की के स्वभाव और भीतरी गुणों को परखना बहुत मुश्किल है। अगर आप सिर्फ औरत की खुबसूरती देखकर उस पर मोहित होते हैं तो आप हमेशा धोखा खाएंगे।

औरत के स्वभाव और अच्छे लक्षणों पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है इसके बाद ही किसी लड़की से नजदीकी बनानी चाहिए। चाणक्य के मुताबिक जिस लड़की का स्वभाव अच्छा होगा वह घर को अच्छे से संभाल सकती है और अगर लड़की के संस्कार और स्वभाव बूरे हैं तो वह किसी भी घर को बर्बाद कर सकती है। अधिकांश स्त्रियां बात-बात पर झूठ बोलती हैं। झूठ बोलने के स्वभाव के कारण घर में क्लेश हो सकता है और इस से खुद भी मुसीबत में फंस जाती हैं। इसलिए ऐसी स्त्रियों से दूरी बनाए रखें और धोखा खाने से बचें।

यह भी पढ़े - इस राशि के लोग होते सबसे ज्यादा पॉपुलर, शोहरत कमाना इनके खून में होता हैं

किसी औरत को समझना बहुत मुश्किल काम है। लेकिन यह बात तो सब जानते है कि बुरे संस्कार वाली लड़की परिवार के लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकती है। ऐसी स्त्री खुद पति-पत्नी के रिश्ते को भी नहीं बचा सकती है। अगर महिला में संस्कार हैं तो वो परिवार के साथ सारे रिश्तों को बड़ी समझदारी से निभा लेती हैं और उन्हें रिश्तों के दायित्व की भी उसे भली-भांति समझ होती है। ऐसे में वह केवल अपने दम पर ही पूरे परिवार का सहारा बन जाती है। चाणक्य ने ये भी कहा है कि अगर किसी घर में बुरे संस्कार वाली महिला आ जाती है तो वो परिवार के साथ पति के रिश्ते को भी हानी पहुंचा सकती है। काफी स्त्रियों का स्वभाव ऐसा होता है कि वे अचानक ही कुछ भी काम कर बैठती हैं। बिना सोच-विचार के ही कुछ कार्य कर देना स्त्रियों के लिए आम बात हैं। कुछ महिलाएं अतिआत्मविश्वास के चलते मूखर्तापूर्ण कार्य कर देती हैं। ऐसे में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

चाणक्य ने यह भी बताया है कि कुछ महिलाओं को धन और आभूषणों का बहुत शौक होता है धन की लोभी होती हैं। उन्हें धन और स्वर्ण के प्रति खासा लगाव रहता है। यह लगाव कई बार लालच बन जाता है और इससे अनेक दोष उत्पन्न होते हैं धन लालच में कुछ स्त्रियां सही-गलत का भेद भूल जाती हैं। इस तरह की महिलाओं को पैसे वाले लड़के ही पसंद आते हैं। अगर परिवार के जबरदस्ती के कारण उनका विवाह किसी और व्यक्ति से हो जाता है तो उनका मन अपने प्रेमी में ही लगा रहता है जिसके कारण पति-पत्नी का रिश्ते में दरार आने लगती है इसलिए ऐसी औरतों से सावधान रहना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें