गर्मियों में इंजॉय करें मैंगो मिंट लस्सी

नमस्ते दोस्तों,

आज RecipeSeekho.com पर आप सीखेंगे " मैंगो मिंट लस्सी बनाने की विधि "

आम और पुदीने से बनी लस्सी गर्मी में आपको फ्रेश रखेगी। खास बात यह है कि यह एनर्जी ड्रिंक चुटकयों में तैयार होती है। तो गर्मी की तपिश से परिवार को राहत दिलाने के लिए बनाएं एनर्जेटिक ड्रिंक और तुरंत सर्व करें।
सामग्री
  • कच्चा आम - 1
  • शक्कर - स्वादानुसार
  • पुदीना - 12-15 लीफ
  • इलायची पाउडर - 1/2 टेबल स्पून
  • नींबू - आधा
  • दही या छाछ - आवश्यकतानुसार
कैसे बनाएं
आम, शक्कर, पुदीना, इलायची पाउडर, नींबू का रस और दही को मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। आम के स्मूद हो जाने पर इसे गिलास में निकालें और बर्फ डालकर सर्व करें।
                                  XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                  फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें