नवरात्रि में जरूर घर लाएं ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी। मां देंगी मनचाहा वरदान


ये तो हम सब जानते ही हैं कि एक साल में दो बार नवरात्र आते हैं, चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र । इस साल 18 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू होने जा रहा है। नवरात्रों के दौरान हर शख्स मां के रंग में डूबा नजर आता है। ब्रह्मा, विष्णु और महेश की मूल शक्ति से प्रकट हुईं मां दुर्गा आदि शक्ति हैं। पूरे संसार का निर्माण और संहार इन्हीं में निहित है। वैसे तो मां दुर्गा हर वक्त अपने भक्तों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं, लेकिन नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ रूप की वंदना बेहद फलदायी होती है।  ऐसे में हम आपको वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको नवरात्रि के दौरान घर लाने से माता प्रसन्‍न होती हैं और पूरे घर-परिवार पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती हैं। तो ऐसे में अगर आप भी इन नवरात्रि के दिनों में ये चीजें अपने घर पर लाते हैं, तो आपका भी जीवन मां की असीम कृपा से सफल हो जाएगा। आपकी भी झोली खुशियों से भर जाएगी।


कमल का फूल- कमल का फूल मां लक्ष्मी को अतिप्रिय है। मां लक्ष्मी खुद कमल के फूल पर ही विराजमान होती है। ऐसे में नवरात्रि में कमल का फूल घर में लेकर आने से देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। अगर आप कमल का फूल लाने में सक्षम नहीं होते हैं, तो उससे संबंधित कोई फोटो ही घर में जरूर लाएं। ऐसा करने से मां आपकी सभी मुरादे पूरी करेंगी।

सोने या चांदी का सिक्का–  नवरात्रि के दौरान घर में सोने या चांदी का सिक्का लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके घर में विराजमान होती है। उसमें भी घर लाए हुए सिक्के पर अगर माता लक्ष्मी या भगवान गणेश की चित्र बना हुआ हो तो वो और भी ज्यादा लाभकारी होता है।

यह भी पढ़े - 21 साल बाद बन रहा है योग, ये 2 राशियाँ बन सकती हैं करोड़पति

मां लक्ष्मी की तस्वीर- मां लक्ष्मी भी तो मां दुर्गा का ही रुप हैं। नवरात्र के दौरान मां लक्ष्मी की फोटो घर में लाने पर मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती है और आपको घन- घान्य से भर देती हैं। लेकिन ध्यान रहे आप जो भी मूर्ति या फोटो मां लक्ष्मी की घर में लाते हो, उसमें मां या तो कमल के फूल पर विराजमान हो या फिर हाथी पर सवार हो कर धन की वर्षा कर रही हों।

मोर पंख– मां शेरावाली अपने सरस्वती रुप में मोर पर भी विराजमान होती हैं, इसलिए नवरात्रि में मां सरस्वती का प्रिय मोर पंख घर लाकर मंदिर में रखने से कई फायदे होते हैं। मोर पंख पूजा स्थल पर रखने से घर में विद्यार्थियों को विद्या की प्राप्ति होती है और धन की भी कोई कमी नहीं होती। मोर पंख को स्टूडेंट के कमरे में भी रखा जाता है, जिससे उनपर हमेशा मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है।

सोलह श्रृंगार– नवरात्रों में सोलह श्रृंगार का सामान घर पर जरूर लाना चाहिए। उसे घर के मंदिर में मां दुर्गा के सामने रखना चाहिए। इससे मां दुर्गा की कृपा सदैव घर पर बनी रहती है और मां आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

इस चैत्र नवरात्र को आप भी अपने घरों में जरूर लाएं ये पांच चीज, ताकि मां आदिशक्ति की असीम कृपा आप पर भी बनी रहे। आपका भी घर खुशियों से सदैव भरा हो।

एक टिप्पणी भेजें