फलाहारी दहीबड़ा बनाने की विधि - Falahari Dahi Vada Recipe In Hindi

आवश्यक सामग्री –
  • आलू – 400 ग्राम,
  •  सिघाड़े का आटा- 50 ग्राम, 
  • सेंधा नमक – आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार), 
  • काली मिर्च – 1 छोटी चम्मच, 
  • बड़ी इलाइची – 2 , 
  • हरा धनिया – एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ), 
  • दही – 400 ग्राम, 
  • घी – दही बड़े तलने के लिये
विधि – 
आलू को धोकर उबाल लीजिये। ठंडा करिये और छील लीजिये।

आलू को बारीक कद्दूकस कर लीजिये। इनमें सिघांड़े का आटा, स्वादानुसार सेंधा नमक, आधा छोटी चम्मच काली मिर्च, इलाइची के दाने और हरा धनियां डाल कर, अच्छी तरह मसल मसल कर आटे की तरह गूथ लीजिये।

दही को फैट लीजिये। फैटे हुए दही में स्वादानुसार सेंधा नमक और आधा छोटी चम्मच काली मिर्च डाल कर मिला दीजिये.कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये।

एक साफ रूमाल या कपड़ा पानी में भिगो लीजिये। भीगे कपड़े को कटोरी के ऊपर लगाएं और कपड़े को पीछे से पकड़ कर रखें। आलू के आटे से थोड़ा सा आटा लेकर गोला बनायें।

भीगे कपड़े के ऊपर रखकर पानी के सहारे चपटा करके कढाई में डाल दें। एक बार में 4-5 बड़े बना कर कढ़ाई में डाल दीजिये। बड़ों को पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिए।

सेंकने के बाद बड़ों को कढ़ाई से निकाल कर दही में डुबा दीजिये. आपके फलाहारी दही बड़े तैयार हैं। हरा धनियां ऊपर से डालकर सजाइए और सर्व कीजिए|

एक टिप्पणी भेजें