इन्द्रधनुष सलाद बनाने की विधि - Indradhanus Salad Recipe In Hindi

सामग्री
  • ४ खीरे, 
  • २ चुकंदर, 
  • ४ गाजर, 
  • ४ मूली, 
  • २ टमाटर, 
  • २ नीबू, 
  • ७-८ सलाद के पत्ते, 
  • ४ हरी मिर्च, 
  • १ छोटा चम्मच नमक, 
  • १/२ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 
  • १ छोटा चम्मच चाट मसाला। 
विधि 
  1. चुकंदर, २ मूली, २ गाजर कस लें। खीरे, नीबू व टमाटर के गोल टुकड़े काटें अब बाँकी २ मूली व गाजर को लम्बे आकार में डिजाइन से काटे। 
  2. अब एक प्लेट में सलाद के पत्ते बिछाएँ। 
  3. बीच में कसा हुआ मूली, गाजर चुकंदर रखें। 
  4. चारो तरफ मूली, गाजर, खीरा, नीबू, टमाटर व हरी मिर्च सजा दें। 
  5. ऊपर से नमक, काली मिर्च व चाट मसाला डाल दें। 

एक टिप्पणी भेजें