लाजवाब केसरिया फलाहारी जलेबी बनाने की विधि -

सामग्री -  
  • आलू 250 ग्राम, 
  • 50 ग्राम अरारोट, 
  • 250 ग्राम शकर, 
  • 1 चुटकी केसर, 
  • तलने के लिए घी।
विधि-

सबसे पहले शकर में पानी व केसर डालकर एक तार की चाशनी बना लें। आलू को उबालकर छिलके निकालकर मिक्सी में पीस लें। इसी में अरारोट भी मिला दें। थोड़ा-सा दूध मिलाकर जलेबी का गाढ़ा घोल तैयार कर लें।

तई में घी गर्म करके घोल को कपड़े या पॉलिथीन में भरकर छोटा-सा छेद करके जलेबी बनाकर तल लें। फिर इन्हें चाशनी में डालकर चाशनी पी लेने पर निकालकर गरम-गरम लाजवाब केसरिया फलाहारी जलेबी सर्व करें।
 



                           XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                           फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें