पंचमेल सब्जी बनाने की विधि - Panchmel Dal Recipe In Hindi

सामग्री
  • २५० ग्राम आलू, 
  • ४ बैंगन, 
  • २०० ग्राम लौकी, 
  • १५० ग्राम मटर दाने, 
  • १ गुच्छा हरा धनियां, 
  • ३-४ हरी मिर्चें, 
  • स्वादानुसार गरम मसाला, 
  • इच्छानुसार नमक, 
  • धनियां, 
  • लाल मिर्च, 
  • १/२ चम्मच राई, 
  • मेथी, 
  • जीरा, 
  • कलौंजी और सौंफ, 
  • ५ तेजपान के पत्ते, 
  • १०० ग्राम दूध, 
  • २ चम्मच लाल मिर्च, घी। 
विधि 
घी गर्म करके उसमे तेजपान, सौंफ, राई, मेथी, जीरा और कलौंजी डाल दें। ये मसाले भुनने लगे, तो हरा धनियां तथा हरी मिर्चें काटकर डाल दें। अब इस मिश्रण को कुछ देर मिलाने के बाद सारी सब्जियाँ इसमें डाल दें, सब्जियों को थोड़ी देर तक भुनने दें। ऊपर से नमक व अन्य मसाले भी छोड़ दें। कलछी से सब्जी को २-३ बार चलायें। सब्जी जब भाप छोड़ने लगे, तो उसमें दूध डाल दें। अब बर्तन को ढंक दें। आँच धीमी रखें। जब पानी सूख जाए और सब्जी गल जाए तो गरम मसाला बुरक दें। अब, गर्म - गर्म खाइये और मेहमानों को खिलाइये। 

एक टिप्पणी भेजें