मॉजरेला स्टिक्स बनाने की विधि - Mozzarella Sticks Recipe In Hindi

सामग्री –
  • 300 ग्राम मोजरेला चीज
  • 1/2 कप चने का आटा
  • एक कप रिफाइंड ऑयल
  • आधा कप मैदा
  • आधा कप ब्रेडक्रम्ब्स
बनाने की विधि:

– चीज के टुकड़ों को आधे से एक इंच के टुकड़े में काट लें।

– मैदा और बेसन एक गहरे बर्तन में मिला लें। इसमें पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।

– एक प्लेट पर ब्रेडक्रम्ब्स को फैला लीजिए। चीज के टुकड़ों को पेस्ट में डुबोकर ब्रेडक्रम्ब्स पर रोल कर लें।

– पर्चमेंट पेपर पर रखकर इसे दो से तीन घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

– इस बात का ध्यान रखें कि इसे तलते समय चीज पिघले नहीं और ऊपर की कोट क्रिस्पी हो जाए।

– एक फ्राइंग पैन में तेल गर्म कर लें। मॉजरैला स्टिक्स को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें।

– तेल को निकाल लें। सॉस के साथ अब सर्व करें।



                                 XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                 फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें