भटुरे बनाने की विधि - Bhature Recipe In Hindi

नमस्ते दोस्तों,

आज RecipeSeekho.com पर आप सीखेंगे "
भटुरे बनाने की विधि - Bhature Recipe In Hindi"
सामग्री
  • २ कप मैदा, 
  • २ बड़ा चम्मच दही, 
  • १/४ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 
  • १ छोटा चम्मच नमक, 
  • १ छोटा चम्मच चीनी, 
  • १/२ छोटा चम्मच यीस्ट, 
  • १ बड़ा चम्मच घी। 
भरावन के लिए 
  • ३ आलू, 
  • १०० ग्राम पनीर, 
  • २ हरी मिर्च, 
  • थोड़ा - सा हरा धनिया, 
  • १ छोटा चम्मच नीबू का रस, 
  • १/२ छोटा चम्मच नमक, 
  • १ छोटा चम्मच चीनी, 
  • तलने के लिए तेल। 
विधि 
आधा कप गुनगुने पानी में यीस्ट घोल लें। इसमें नमक व चीनी मिलाकर ५ मिनट के लिए ढँक कर रख दें। फिर मैदा छान लें। मैदा में दही, बैंकिंग पाउडर घी व घुल हुआ यीस्ट मिला दें। पानी डालकर साधा आटा गूँथ लें। इसे ढंककर ३ घंटे के लिए रख दें। भरावन के लिए आलू उबालकर छील लें और मसल लें। पनीर को भी मसल लें। हरी मिर्च व हरा धनिया बारीक काट लें। अब पनीर, आलू, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, चीनी व नीबू का रस अच्छी तरह मिला लें। मैदा की छोटी - छोटी लोई बना लें। थोड़ा - सा बेलकर पनीर का मिश्रण भरें। फिर किनारों को खींचते हुए मिश्रण ढँक दें। अब इन्हें गोल बेल लें। कड़ाही में तेल गरम करें। तेल गरम करने पर बेला हुआ कुल्चा डालें। दोनों तरफ से पलटकर भूरा होने तक सेंक लें। फिर कड़ाही से निकालकर गरम - गरम परोसें। इसी तरह सारे कुल्चे बना लें। 

एक टिप्पणी भेजें