जानिए किस रााशि के लिए कौन सा रुद्राक्ष है शुभ, यूं बनेंगे बिगड़े हुए काम


राशियों के अनुसार रुद्राक्ष धारण करना काफी शुभ और फायदेमंद माना जाता है. अगर आप नहीं जानते कि आपकी राशि के लिए कौन सा रुद्राक्ष फायदेमंद है तो चलिए हम बता देते हैं.

मेष राशि 
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल हैं, इन राशि के जातकों के जीवन में बीमारियां और दुर्घटनाओ की संभावना रहती है, इन परेशानियों से बचने के लिए और भाग्योदय के लिए मेष राशि वालों को तीनमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, इन राशि के जातकों को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए छःमुखी और दसमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। अपने प्रयासों में पूर्ण सफलता और आर्थिक समस्याओं से बचने के लिए छःमुखी और दसमुखी रुद्राक्ष धारण करना बहुत अच्छा होता है।

यह भी पढ़े - इन चार राशि वालो को अमीर बनने से नहीं रोक सकता कोई, पैदा होते ही ये अपने साथ लाते है राजयोग !

मिथुन राशि 
मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है, इन राशि के जातकों को जीवन में कभी-कभी कष्ट भी उठाना पड़ता है इनमें योग्यता तो बहुत होती है योग्यता का लाभ प्राप्त करने के लिए इस राशि के जातकों को चारमुखी अथवा ग्यारहमुखी रुद्राक्ष धारण करना बहुत ही फायदेमंद होता है।

कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं, इन राशि के जातक स्वभाव से अस्थिर और चंचल स्वभाव के होते हैं जिस कारण इन्हें हमेशा ही जीवन में कष्ट उठाना पड़ता है जीवन में सफलता पाने के लिए इस राशि के जातकों के लिए दो मुखी रुद्राक्ष लाभकारी है।

सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य हैं, इन राशि के जातकों में बहुत अधिक आत्मविश्वास होता है और इनका स्वभाव भी थोड़ा उग्र किस्म का होता है। इस राशि के जातकों को बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करने से सफलता प्राप्त होती है इसके अलावा पंचमुखी रुद्राक्ष को सोने में जड़वा कर पहनने से लाभ मिलता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं कहा जाता है कि कन्या राशि के जातक बहुत अधिक निष्ठावान और स्फूर्तिवान होते हैं। ये लोग समय और वातावरण के अनुसार अपने जीवन को ढालने वाले होते है अपने जीवन में उन्नति के लिए चार मुखी रुद्राक्ष इनके लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़े - इन 5 राशि की महिलाओ पर आँख बंद करके किया जा सकता है भरोसा, कही आपकी पार्टनर की राशि तो नहीं इनमे से एक

तुला राशी के लिए रुद्राक्ष
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र हैं, इन राशि के लोग गंभीर, दयालु और पवित्र विचारों वाले होते है इनमें बहुत अधिक दूरदर्शिता होती है ये जीवन में हर निर्णय बड़े ही सोच समझ कर लेने वाले होते है। इस राशि के जातकों को छ: मुखी रुद्राक्ष तथा तेरह मुखी रुद्राक्ष धारण करना बहुत शुभ माना गया है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल हैं, इन राशि के जातक बड़े ही इंटेलीजेंट होते है साथ ही बड़े परिश्रमी भी होते है। इस राशि के व्यक्ति यदि तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करे तो इन्हें जीवन में बहुत तरक्की मिलती है।

धनु राशि
धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं, इन राशि वाले लोग बहुत अधिक परिश्रमी और साहसी स्वभाव के होते हैं। धनुराशि के जातक पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करे तो इन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं, मकर राशि के जातकों पर शनि का प्रभाव रहता है ये लोग न्यायप्रिय, ईमानदार निष्ठावान और विश्वास पात्र होते हैं जीवन में अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए इन्हें सात या चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करना बहुत शुभ होता है।

इसको भी पढ़े - जन्म के महीने से जाने कैसा होता है महिलाओ का स्वभाव

कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं, कुंभ राशि के जातक बहुत अधिक परिश्रमी होते है इनमें पूर्वाभास शक्ति होती है जिसके कारण ये घटित होने वाली घटना को भांप जाते है इस राशि के लोग अगर सात या चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें तो इनके लिए बहुत अच्छा होता है।

मीन राशि
मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं, मीन राशि के जातक व्यवहार कुशल होते है ये लोग शरीर से दुर्बल होते हैं ये लोग किसी भी कार्य को पूरी लगन से करते है मीन राशि के जातक अगर पाँच मुखी रुद्राक्ष पहनें तो इनका भाग्योदय होता है।

एक टिप्पणी भेजें