आपकी आंखों का रंग खोलता है आपके कई राज़...जानिए कैसे


कहते हैं आंखें हर व्यक्ति का आइना होती हैं। अक्सर लोग सामने वाले की आंखों को देखकर समझ जाते हैं कि आखिर उसके मन में चल क्या रहा है। इसी के साथ ही उसकी क्या भावनाएं हैं इंसान की आंखें सब कुछ बयां कर देती है। कुछ लोग जो बातें लफ्ज़ों से बयां नहीं कर पाते उनका ये काम उनकी आंखें ही कर देती हैं। खासतौर पर एक प्रेमी के दिल की आवाज़ होती हैं ये बातें।


आपने अक्सर अलग अलग लोगों की अलग अलग रंग की आंखें देखी होंगी। किसी की आंखें काली होती हैं तो किसी की हरी, किसी की नीली तो किसी की भूरी। लेकिन आपको बता दें कि लोगों की आंखों का रंग भी उनके व्यक्तिव से ताल्लुक रखता माना गया है। कहते हैं कि किसी इंसान की आंखों का रंग भी उसके बारे में बहुत कुछ बयां करता है।

आज हम आपको बताएंगे कि आंखों का कौन सा रंग क्या बयां करता है....पढ़िए विस्तार से...

ग्रे कलर की आंखें
ऐसा कहा जाता है कि ग्रे कलर की आंखों वाले लोगों का दील बहुत साफ होता है। इनके मन में जो भी बातें होती हैं वो साफ साफ कहने में भरोसा रखते हैं। ये लोग काफी वफादार होने के साथ साथ बहुत इंटेलिजेंट भी होते हैं। लोगों को इनकी यही खूबी आकर्षित कर लेती है। इसके साथ ही इन लोगों की पर्सनैलिटी काफी आकर्षित होती है।
यह भी पढ़े - जन्म के महीने से जाने कैसा होता है महिलाओ का स्वभाव

हरी आंखों वाले लोग
ऐसा माना जाता है कि हरी आंखों वाले लोग काफी मज़ाकिया किस्म के व्यक्ति होते हैं। मज़ाकिया स्वभाव होने के बावजूद भी ये लोग अपने काम को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं और अपना हर काम काफी जोश करते हैं। इसके अलावा वो अपनी ज़िंदगी को भी काफी जिंदादिली से जीते हैं।


नीली रंग की आंखें
ऐसा माना जाता है कि नीली रंग की आंखों वाले लोग बहुत तेज़ दिमाग के होते हैं। एक तो नीली आंखें काफी सुंदर लगती हैं जिनकी वजह से इनकी ओर लोग आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। लेकिन इसी के साथ ये लोग दिल के काफी अच्छे होते हैं और लोगों की मदद करने में काफी आगे रहते हैं। नीली आंखों वाले लोगों का नेचर काफी फ्रेंडली होता है।

भूरे (ब्राउन) रंग की आंखें
कहते हैं कि भूरी आंखों वाले लोग काफी रोमांटिक नेचर के होते हैं और प्यार में विश्वास रखते हैं। अगर इनके सामने पैसों और रिश्तों की बात आए तो ये लोग हमेशा एक अच्छे रिश्ते के तवज्जो देते हैं। इसी के साथ ही ये लोग काफी आत्मविश्वासी होते हैं। और किसी भी परिस्थिति में खुद को आसानी से ढाल लेते हैं।
ये भी पढ़े - घर में चाहिए बरकत, तो पास रखिये ये 4 चीजें, चुटकी में बदल जाएगी किस्मत

काली आंखें
वहीं काली आंखों वाले लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग काफी रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। इन्हें समझना आसान नहीं होता। इसी के साथ ही ये लोग काफी वफादार होते हैं। इन्हें अगर कोई अपने राज़ बताए तो ये लोग उनके राज़ अपने तक ही रखते हैं। इन लोगों पर आसानी से भरोसा किया जा सकता है।

नीचे कमेन्ट बॉक्स में बताइए आपकी आंखों का कौन सा रंग है….!

एक टिप्पणी भेजें