राशि के अनुसार करे इन शक्तिशाली मंत्रो का जाप, होंगे ढेर सारे फायदे


ज्योतिष शास्त्र में राशियों का विशेष महत्त्व होता हैं. ये राशियाँ आपके भाग्य, व्यवहार और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताती हैं. ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक राशि के लिए एक विशेष मंत्र का भी उल्लेख किया गया हैं. ये शक्तिशाली मंत्र काफी प्रभावशाली होते हैं. मंत्र की शक्ति का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता हैं की प्राचिनकाल में रावण ने भी इन मंत्रो से भगवान शिव को प्रसन्न कर दिया था.


यदि राशि चक्र की बात करे तो इसमें कुल 12 राशियाँ रहती हैं. ज्योतिष शास्त्र में इन सभी 12 राशियों के लिए एक ख़ास मंत्र दिया गया हैं. यदि जातक अपनी राशि के लिए बताए गए मंत्र का सही उच्चारण से और विधिवध जाप करता हैं तो उसके जीवन की कई समस्याएं समाप्त हो जाती हैं. तो चलिए अब बिना वक़्त बर्बाद किए जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपकी राशि के लिए कौन सा मंत्र उपयुक्त हैं.

यह भी पढ़े - रामायण के अनुसार इन चार लोगों के पास कभी नहीं टिकती लक्ष्मी ..कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

राशि के अनुसार करे इस मंत्र का जाप

1. मेष राशि – इस राशि के जातक को ऊँ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम: मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र का उच्चारण गुरुवार के दिन करने से अधिक लाभ मिलता हैं. ये मंत्र आपकी धन सम्बंधित समस्याओं को हल करने में सहायता करता हैं.

2. वृष राशि – वृष राशि के जातको को ऊँ गौपालायै उत्तर ध्वजाय नम: मंत्र का उच्चारण करने से लाभ मिलता हैं. इस मंत्र का जाप करने से प्रेम समबन्धित समस्याएं ख़त्म हो जाती हैं.

3. मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातक ऊँ क्लीं कृष्णायै नम: मंत्र का जाप करे. ऐसा करने से आपकी किस्मत प्रबल होगी और विवाह समबन्धि समस्या भी ख़त्म होगी.

4. कर्क राशि – कर्क राशि वालों को ऊँ हिरण्यगर्भायै अव्यक्त रूपिणे नम: मंत्र का उच्चारण करना चाहिए. ऐसा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती हैं.

5. सिंह राशि – सिंह राशि वाले गुरुवार के दिन ऊँ क्लीं ब्रह्मणे जगदाधारायै नम: मंत्र का जाप करे. ऐसा करने से आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा.

ये भी पढ़े - साल 2018 की शुरुआत में ही इन दो राशि वालो की चमकेगी किस्मत

6. कन्या राशि – कन्या राशि वालो को मंगलवार के दिन ऊँ नमो प्रीं पीताम्बरायै नम: मंत्र का जाप करने से अत्यधिक लाभ होता हैं.

7. तुला राशि – तुला राशि वालो को ऊँ तत्व निरंजनाय तारक रामायै नम: का जाप करने से जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता हैं.

8. वृश्चिक राशि – गुरुवार के दिन ऊँ नारायणाय सुरसिंहायै नम: का जाप करने से वृश्चिक राशि के जातको को काफी लाभ मिलता हैं.

9. धनु राशि – धनु राशि वालो के लिए ऊँ श्रीं देवकीकृष्णाय ऊर्ध्वषंतायै नम: मंत्र लाभकारी होता हैं.

10. मकर राशि – मकर राशि वाले सुखी जीवन के लिए ऊँ श्रीं वत्सलायै नम: का जाप करे.

11. कुंभ राशि – श्रीं उपेन्द्रायै अच्युताय नम: के उच्चारण से कुंभ राशि वालो को फायदा ही फायदा होता हैं.

12. मीन राशि – मीन राशि वालो के लिए ऊँ क्लीं उद्धृाताय उद्धारिणे नम: मंत्र शुभ होता हैं.

एक टिप्पणी भेजें