मंगलवार को बन रहा है मंगल और अमावस्या का ख़ास योग, चुपचाप कर लीजिये ये काम हो जाएंगे अमीर


जैसा की पहले ही आपको बता चुके हैं कि भारत एक सांस्कृतिक और पारम्परिक देश है। इस देश में अनेक तरह की परम्पराएं और संस्कृतियाँ हैं। भारत में हर महीने में कोई ना कोई पर्व-त्यौहार मनाया जाता है। इसी लिए इसे त्योहारों का देश कहा जाये तो गलत नहीं होगा। नए साल के पहले त्यौहार की शुरुआत 14 जनवरी को मकर संक्रांति से हो गयी है। 16 जनवरी को मौनी अमावस्या पड़ रही है। मंगलवार को पड़ने वाई अमावस्या कई मायनों में ख़ास हो गयी है।


मंगलवार के विशेष योग की वजह से इसे भौमवती अमावस्या भी कहा जाता है। यह दिन धनलाभ और कार्यसिद्धि के लिए अत्यंत ही ख़ास होता है। हमारे धर्म ग्रंथों में मौनी अमावस्या के दिन दान, धर्म, स्नान और श्रद्धा के महत्व के बारे में बताया गया है। तंत्र शास्त्र में भी मौनी अमावस्या को ख़ास दिन माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन किये गए उपाय जल्दी ही शुभ फल देते हैं। मौनी अमावस्या के दिन किये जाने वाले उपाय बहुत ही आसान हैं। मौनी अमावस्या के दिन आप ये उपाय कर सकते हैं।

*- अमावस्या की रात को लगभग 10 बजे स्नान करके साफ़ पीले रंग के कपड़े पहन लें। उत्तर की दिशा की तरफ मुँह करके कुश के आसन पर बैठ जाएँ। अपने सामने एक छोटी चौकी पर थाली रखकर उसपर केसर से स्वास्तिक या ॐ बनायें और उसके ऊपर महालक्ष्मी यन्त्र स्थापित करें। इसके बाद उसके सामने एक दिव्य शंख भी थाली में स्थापित कर दें। तोड़े चावल को केसर से रंगने के बाद उसे शंख में डालें। घी का दीपक जलाने के बाद निम्न मन्त्र का कमल गट्टे की माला से 11 बार जाप करें।

यह भी पढ़े - जब सुबह उठते ही होने लगे कुछ ऐसा, तो समझ लें बदलने वाली है किस्मत

मंत्र:
सिद्धि बुद्धि प्रदे देवि भुक्ति मुक्ति प्रदायिनी।
मंत्र पुते सदा देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते।।
पूजा समाप्त होने के बाद पूरी सामग्री को किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इस प्रयोग को करने के बाद आपका धनी बनना लगभग तय है।

*- मौनी अमास्या की शाम को घर के ईशान कोण में गाय के घी से बना हुआ एक दिपाल जलाएं। दीपक की बत्ती के लिए रुई की जगह लाल रंग की मौली का इस्तेमाल करें। दिया जलाने से पहले उसमें थोड़ा केसर डाल दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं।

*- मौनी अमावस्या के दिन किसी शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएँ। मंदिर के किसी कोने में बैठकर रुद्राक्ष की माला से ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें। यह उपाय करने के बाद व्यक्ति की हर मनोकामना बहुत जल्दी ही पूरी हो जाती है।

*- मौनी अमावस्या के दिन भूखें प्राणियों को भोजन कराने का बहुत महत्व है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान का नाम लेते हुए आटे की गोलियां बनायें। बाद में इन गोलियों को किसी तलब के किनारे जाकर मछलियों को खिला दें। इस उपाय को करने के बाद आपके जीवन की सभी परेशानियाँ हमेशा के लिए दूर हो जायेंगी। इसके साथ ही आप चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा भी खिलाएँ। ऐसा करके आप अपने बुरे कर्मो का प्रायश्चित करते हैं। इसके बाद से आपके अच्छे कर्मों के फल मिलने लगेंगे।

*- मौनी अमावस्या को पितरों का दिन भी माना गया है। पितरों को खुश करने के लिए इस दिन गाय के गोबर से बने उपले पर घी और गुड़ डालकर उससे धूप देना चाहिए। अगर घी या गुड़ ना हो तो उसकी जगह खीर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर यह भी उपलब्ध ना हो तो घर में बने हुए किसी भी ताजे भोजन के साथ धूप दें। इसके बाद हथेली पर थोड़ा जल लेकर उसे अंगूठे के माध्यम से जमीन पर छोड़ दें। ऐसा करने से पितरों की आत्मा तृप्त हो जाएगी और वो आशीर्वाद देंगे।

एक टिप्पणी भेजें