9 मार्च के बाद गुरु हुए वक्री इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, लेकिन ये 2 राशियाँ रहें सावधान


हमारे हिन्दू धर्म के ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन तो होता ही रहता है लेकिन ग्रहों का वक्री होना यानि की ग्रहों को विपरीत दिशा में चल पड़ना भी राशिफल को काफी प्रभावित करता है। राशि परिवर्तन से लेकर गोचर में शनि, राहू-केतु व बृहस्पति का वक्री व मार्गी होना बहुत खास गतिविधि मानी जाती हैं। इन ग्रहों की गतिविधियां व्यापक रूप से जातकों के भविष्य को बहुत ज्यादा प्रभावित करती हैं। वर्तमान में बृहस्पति तुला राशि में गोचर कर रहे हैं जो कि 12 सितंबर 2017 से यहां विराजमान हैं। 2018 में 11 अक्तूबर को बृहस्पति पुन: अपनी राशि बदलेंगें।


लेकिन इसी बीच बृहस्पति की चाल में एक परिवर्तन होने जा रहा है। 9 मार्च को बृहस्पति तुला राशि में वक्री हो रहे हैं।बृहस्पति का वक्र होना आपके निर्णय लेने की क्षमता, बड़े बुजूर्ग अथवा वरिष्ठ कर्मियों, सहयोगियों या अधिकारियों के सहयोग को प्रभावित कर सकता है।4 महीने के लिए गुरु वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष में गुरु को महत्वपूर्ण और शुभ ग्रह माना गया है। गुरु के वक्री होने से सभी 12 राशियों पर इसका असर क्या रहेगा आइये जाने|

मेष राशि–
राशी वालो को  कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये किसी कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। और आपके इस बुरे समय में आपको परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा।

यह भी पढ़े - 400 साल बाद खुश हुए राहु-केतु ये 3 राशि वाले लोग रहेंगे भाग्यशाली , जानिए

वृष राशि– 
गुरु के वक्री होने पर इस राशि के लिए अच्छे समय की शुरुआत होने वाली है। काफी दिनों से चल किसी खास योजना के बारे में सोच रहे हियो तो अब सफल हो सकते है जिसके चलते आपको पैसे की आवक में इजाफा होगा। नौकरीपेशा लोगो का अधिकारियों से संबंध अच्छा रहने वाला है|

मिथुन राशि–
मिथुन राशि के लिए गुरु के वक्री होने का असर नहीं पड़ेगा। इनके मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है और आगामी दिनों में ये विदेश की यात्रा कर सकते हैं।


कर्क राशि–
कर्क राशी वालो को गुरु के वक्री होने से सबसे ज्यादा फायदा मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। इस दौरान आपसे किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आगे चलकर फायदा मिलने का योग है। और आपका दिन अच्छा होने वाला है|

सिंह राशि–
सिंह राशि के लिए इस दिन गुरु तीसरे भाग में है। आपको कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा परिवार और दोस्तों का सहयोग भरपूर मिलेगा। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है।

कन्या राशि– 
कन्या राशि वालो के लिए गुरु का द्वितीय भाव में परिवर्तन हो रहा है जिसके कारण आने वाला समय कन्या राशि के लिए बहुत शुभ रहेगा। आपके सरे कारोबार में विस्तार होगा जिसके चलते व्यापार के विस्तार में मदद मिलेगी। और आपको पैसो की कमी नही होगी|

ये भी पढ़े - मच्छरों से हो गए है परेशान तो अपनाइए यह आसान उपाय, घर के आसपास भी नहीं भटकेगा मच्छर

तुला राशि–
इस राशी वालो का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। रिश्ते नातों में सुधार आएगा। आय वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते है|

वृश्चिक राशि –
इस राशी वालो के गुरु के वक्री होने से पिछले काफी समय से नुकसान होता चला आ रहा है उसकी भरपाई करने का समय अब सकता है नौकरी में वर्चस्व बना रहेगा। एयर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि–
धनु राशि के लिए गुरु एकादश भाव में रहेगा। आने वाले समय में नई योजना बन सकती है जिससे काफी तरक्की होने के संकेत है। कारोबार करने वाले लोग कई चुनौतियों का सामना करना पद सकता है |

मकर राशि–
गुरु का वक्री होना मकर राशि वालों के लिए कई तरह की खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। पारिवारिक वाद -विवाद का निपटारा आसानी से होगा।

कुंभ राशि–
इस राशि पर गुरु का प्रभाव कम होगा। प्रभावी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आपके सभी अटके कार्य पुरे हो सकते है व्यवसाय में धन लाभ होगा। धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी। मान सम्मान की चिंता आप को सताएगी|

मीन राशि–
मीन राशि पर भी कुंभ राशि की तरह गुरु का प्रभाव कम रहेगा। जिसके चलते आय के  नए स्त्रोत बनेंगे। नवीन योजनाओं में सफलता मिलेगी। अर्थ प्राप्ति संभव है। व्यवसाय में धन लाभ की निरंतरता बनी रहने वाली है और आप को धन का विशेष लाभ होगा|

एक टिप्पणी भेजें