घर पर बनाइये अचार का मसाला बनाने की विधि - Aachar Ka Masala Recipe In Hindi

सामग्री
  • 100 ग्राम राई दाल
  • 3 चम्चम मैथी दाना
  • 5 चम्मच सौफ बड़ी
  • 5 चम्मच जीरा
  • 2 चम्मच हींग
  • 5 चम्मच देगी मिर्च
  • 3 चम्मच हल्दी
  • 250 ग्राम सरसों तेल
  • 1 कप नमक
विधि 
कढाई को गरम करके धीमी अाँच पर पहले मैथी, जीरा, सौफ को सुनहरा भून कर प्लेट में रख दें। ठंडा होने पर बारीक पीसें।
अब राई दाल को अलग से धीमी अाँच पर हल्का भूनें,व दरदरा पीसें।
अब सारे पिसे मसाला में नमक, हल्दी, कलर मिर्च, हींग सब मिला लें।जब अचार बनायें तब बना मसाला तेल में डाल अचार में मिला दें।
                               XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                               फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें