जानें, क्या है आपका ब्लड ग्रुप और कितने खास हैं आप


दुनिया में भांति-भांति के लोग है और हर किसी का स्वभाव अलग-अलग है। लेकिन क्या आप जानते हैं की आपके ब्लड ग्रुप के हिसाब से भी आपके स्वभाव का पता लगाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की कूल 8 तरह के ब्लड ग्रुप होते हैं और हर ब्लड ग्रुप के लोगों का स्वभाव और क्रियाकलाप भी अलग होता है। आप भी जाने की क्या है आपका ब्लड ग्रुप और किस स्वभाव के व्यक्ति हैं आप।

ए पॉजिटिव

इस ब्लड ग्रुप के लोग जीवन के प्रति काफी सकारात्मक रवैया रखते है और इनमे एक अच्छा लीडर बनने का सारा गुण विधमान होता है। इस ब्लड ग्रुप के लोग सभी को अपने साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। कभी भी खून की जरुरत पड़ने पर इस ब्लड ग्रुप के लोगों को ए पॉजिटिव, ए नेगेटिव, ओ पॉजिटिव और ओ नेगेटिव ब्लड चढ़ाया जा सकता है।

ए नेगेटिव

इस ब्लड ग्रुप के लोग काफी मेहनती और अपने पर विश्वास करने वाले होते हैं। ये कभी भी हार नहीं मानते और अपने काम को बहुत ही लगन और मेहनत के साथ पूरा करते हैं। इस ब्लड ग्रुप के लोगों को जरुरत पड़ने पड़ ए नेगेटिव और ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप का ब्लड चढ़ाया जा सकता है।

बी पॉजिटिव

इस ब्लड ग्रुप के लोग अपने रिश्तों के काफी सकारात्मक सोच वाले होते हैं। इन्हें अपने रिश्तें सबसे ज्यादा अजीज होता है जिसके लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। इस ब्लड ग्रुप के लोग बहुत ही हेल्पफुल और हमेशा दूसरों की मदद के लिए सबसे आगे खड़े रहने वाले होते हैं। इस ब्लड ग्रुप के लोगों को बी पॉजीटिव, बी नेगेटिव, ओ पॉजीटिव और ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप का ब्लड जरुरत पड़ने पर चढ़ाया जा सकता है।

बी नेगेटिव

इस ब्लड ग्रुप के लोग स्वभाव से काफी नेगेटिव माइंडेड होते हैं। इस ब्लड ग्रुप के लोगों को हर चीज़ में नेगेटिविटी ही नज़र आती है,ऐसे लोग बहुत ही स्वार्थी और किसी की बात ना सुनने वाले होते हैं। जरुरत पड़ने पर इस ब्लड ग्रुप के लोगों को बी नेगेटिव और ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग खून दे सकते है।

ओ पॉजिटिव

इस ब्लड ग्रुप क लोग स्वभाव से काफी सरल और साधारण जीवन व्यतीत करने वाले होते हैं इन्हें किसी भी तरह का दिखावटीपन बिलकुल पसंद है आता है। ऐसे लोग कभी भी किसी को तकलीफ में है दे सकते है। इस ब्लड ग्रुप के लोग किसी भी ब्लड ग्रुप के लोगों को ब्लड दे तो सकते हैं लेकिन इनको सिर्फ ओ पॉजिटिव या फिर ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग ही ब्लड दे सकते हैं।

ओ नेगेटिव

इस ब्लड ग्रुप के लोग बहुत नैरो माइंडेड और हमेशा दूसरों की बखिया उधेरने वाले स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोगों को कभी भी किसी की अच्छी बात रास
नहीं आती। इस ब्लड ग्रुप के लोग कभी भी किसी अच्छी सोच या विचारधारा का स्वागत नहीं कर सकते हैं। इस ब्लड ग्रुप के लोगों को जरुरत पड़ने पर केवल ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप का ब्लड ही दिया जा सकता है।

एबी नेगेटिव

इस ब्लड ग्रुप के लोगों का दिमाग काफी तेज़ होता है और ये काफी बुद्धिमान और अच्छी विचारधारा वाले होते हैं। इस ब्लड ग्रुप के लोगों को आसानी से किसी के बातों पर भी विश्वास हो जाता है। इस ब्लड ग्रुप के लोगों को एबी नेगेटिव, ए नेगेटिव, बी नेगेटिव और ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप का ब्लड दिया सकता है।

एक टिप्पणी भेजें