अपने राशि के हिसाब से जाने किस भगवान की पूजा अर्चना से बरसेगी आप पर कृपा


वैसे तो सभी सभी जातक के व्यक्ति सभी भगवान का पूजा अर्चना करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की अलग-अलग राशि के जातकों को भी अपने राशि के अनुसार अलग- अलग भगवान की पूजा से लाभ मिलता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की आप्पकी राशि क्या है और किस भगवान की पूजा अर्चना करने से आपको मनवांछित फल मिलेगा।


मेष राशि

इस लिस्ट में सबसे पहले आते हैं मेष राशि वाले, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातक स्वभाव से काफी चंचल किस्म के होते हैं। मेष राशि के जातकों को लाल फूलों से हनुमान जी की पूजा अर्चना करने को सबसे उचित माना गया है। ऐसा करने से मेष राशि के जातकों पर आने वाली सभी मुसीबतों का समाधान होता है।

यह भी पढ़े - रोज सुबह बासी पानी पीने से होता है ऐसा फायदा जिसे जानकर हैरान रह जायेंगे आप

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को स्वभाव से जिद्दी माना जाता है और इसलिए उन्हें शिव जी की पूजा अर्चना करने को कहा जाता है। अगर वृषभ राशि के जातक सफ़ेद फूलों से शिव जी की पूजा अर्चना करें तो उन्हें संसार का सारा ऐश्वर्य और सुख नसीब होता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक यदि श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करें तो ऐसा माना जाता है की उन्हें जीवन में किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं होगा। मिथुन राशि के जातकों को कृष्ण जी की पूजा काले गूगुल धुप से करने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग बहुत ही इमोशनल किस्म के होते हैं। इस राशि के जातकों को शिव जी की पूजा अर्चना करने को शुभ माना जाता है। इस राशि के जातक मुख्य रूप से अगर शिव जी की पूजा के बाद शंखनाद करें तो इससे इस राशि के जातकों के सभी दुखों का निवारण होता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का अधिकतर समय अपने जीवन में हर चीज़ के लिए लड़ाई करते हुए ही गुजरा है। इसलिए सिंह राशि के लोगों को संसार का अँधेरा दूर करने वाले सूर्य देव की पूजा अर्चना करने को कहा जाता है इससे इन्हें जीवन में सभी मुश्किलों का सामना करने की शक्ति मिलती है।

ये भी पढ़े - खूब पैसा कमाना है तो सुबह उठते ही इस मंत्र को तीन बार बोलें, हो जाओगे मालामाल

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को लाला फूल से माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करने की सलाह दी जाती है। इस राशि के लोग स्वभाव से थोड़े लालची किस्म के होते हैं इसलिए इन्हें जीवन में आने वाली दिक्कतों का सामना करने के लिए माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को हर काम में लापरवाह माना जाता है और यही कारन है की इस राशि के लोगों को सफलता मिलने में देर लगती है। तुला राशि के जातक यदि सफ़ेद फूलों से श्री कृण्ष की पूजा अर्चना करें तो उनके सभी दुखों का निवारण कुछ ही दिनों में हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग थोड़े से आलसी और हर काम को अपनी सुविधा अनुसार करने वाले होते हैं। इस राशि के लोग यदि सभी पूजा अर्चना की समाग्री लेकर हनुमान जी की पूजा अर्चना करें तो उनके सारे दुखों का समाधान जल्द से जल्द हो जाता है।

धनु राशि

इस राशि के लोग अपनी वाणी की कटुता की वजह से हर जगह चर्चा का विषय बन जाते हैं और उनका बनता काम भी बिगड़ जाता है। इसलिए धनु राशि के जातकों को अपने जीवन में सुखों की प्राप्ति के लिए सूर्य देव की पूजा आराधना करनी चाहिए।

इसे भी पढ़े - जब सुबह उठते ही होने लगे कुछ ऐसा, तो समझ लें बदलने वाली है किस्मत

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को अपने जीवन में सभी कष्टों के निवारण के लिए महादेव की पूजा अर्चना करनी चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मकर राशि के जातक यदि पीले फूलों से महादेव की पूजा करें तो जीवन में सुख शांति बरक़रार रहती है।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातकों को जीवन में किसी पर भी विश्वास करने की वजह से हर कदम पर धोखे मिलते हैं इसलिए इस राशि के लोगों को चन्दन आदि पूजा सामग्री से कृष्णा जी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से उनके सभी दुखों का निवारण जल्द हो जाता है और जीवन में खुशियों का माहौल रहता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातको की सबसे बड़ी कमजोरी ये होती हैं की ये अपनी जिम्मेदारियों से हमेशा बच के रहना चाहते है। इस राशि के लोगों को सभी दुखों से निवारण के लिए गणेश जी की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें