पालक की कढ़ी बनाने की विधि

कढ़ी अनेक तरह से बनाई जाती है जैसे पालक, मेथी, पकोड़े, बूंदी, सेव आदि की कढ़ी। कढ़ी को रोटी या चावल के साथ बहुत पसंद किया जाता है।

सामग्री

• पालक – 200 ग्राम
• दही – 200 ग्राम
• तेल -1 से 2 टेबिल स्पून
• प्याज़ – 1
• लहसुन – 4 से 5 कलियाँ
• हींग — 1 पिन्च
• जीरा — आधा छोटी चम्मच
• हल्दी पाउडर —1/4 छोटी चम्मच
• धनियां पाउड - 1 छोटी चम्मच
• बेसन — 4 चम्मच (छोटी)
• लाल मिर्च पाउडर — 1/4 छोटी चम्मच
• हरी मिर्च —1- 2 बारीक कटी हुई
• नमक — स्वाद अनुसार
• हरा धनियाँ — बारीक कटा हुआ

विधि


1.   पालक धो कर डंठल काट कर पालक बारीक काट लीजिये।
      दही मे बेसन और पानी डाल लीजिये, पानी की मात्रा दही के बराबर रखिये और         अच्छी तरह से मिला लीजिये।
2.   कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये उसमे हींग और जीरा डाल दीजिये, जीरा           भुनने के बाद प्याज़, लहसुन और हरी मिर्च डाल दीजिये, हल्का भूरा होने तक           पकने दीजिये। फिर हल्दी पाउडर, धनियां, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर       तब तक पकने दीजिये जब तक मसाला तेल नही छोड़े। उसके बाद पालक डाल           दीजिये और ढक कर 2 से 3 मिनट तक पकने दीजिये।
3.   फिर दही डाल कर चम्मच से तब तक चलाते रहे जब तक कढ़ी उबलने नही               लगती। उस के बाद ढ़क कर 3-4 मिनट तक पकने दीजिये, कढ़ी पर हरा धनिया       डाल दीजिये, कढ़ी बन कर तैयार है।

एक टिप्पणी भेजें