फ्रेंच फ्राइज ट्विस्ट बनाने की विधि


ज़रा सोचिए एक ऐसी दुनिया जहां फ्रेंच फ्राइज़ ना हो, क्या हम कल्पना कर सकते हैं? शायद नहीं। वाकई ये बहुत ही आसानी से मिलने वाला एक ऐसा मज़ेदार स्नैक्स है जो दिलों को जोड़ता है। दुनिया भर के खाने के शौकीनों को बेल्जियम का बेस्ट गिफ्ट है।क्या आपको पता है कि पूरी दुनिया में अलग-अलग संस्कृतियों और सीमाओं में रहने वाले लोग अजीबोगरीब प्रकार से इस क्रिस्पी स्वाद का मज़ा लेते हैं? मायोनीज़ या चिली सॉस तो बीते जमाने की बात हो गई। लेकिन आप हैरान रह जाएंगे कि लोग अपने स्वाद की चाहत किस तरह से पूरी करते हैं। 

मेकैन फूड्स इंडिया के शेफ तुषार आपको बता रहे हैं जोखिम उठाने वाले दीवानों और फ्रेंच फ्राइ शौकीनों के बारे में। यहां कुछ हैरान करने वाले तरीकों की खास झलक दी जा रही है, जहां आप जान सकेंगे कि दुनिया में लोग अपनी फ्राइज़ का मज़ा लेने के लिए क्या-क्या करते हैं और हम भी आपको इन्हें आज़माने की चुनौती देते हैं:

कनाडा में उन्हें चीज़ का मजा चाहिए!

कनाडा के लोग अपनी फ्रेंच फ्राइज पर स्पाइस्ड ग्रेवी और चीज़ कर्ड डालना पसंद करते हैं जो कि यहां के प्यूटिन नामक डिश को भरपूर स्वादिष्ट बनाता है और इसे खूबसूरत दिखाने के साथ ही चखने के बाद हाथों को रुकने नहीं देता।

फिलिपीन्स में उन्हें केले का साथ चाहिए!

फिलिपीन्स में, फ्रेंच फ्राइ के दीवाने एक असाधारण मगर ओरियेंटल फ्लेवर का इस्तेमाल करते हैं जिसके लिए केले का कैचअप (बनाना कैचअप) डालते हैं – यह एक मीठा और दिलकश सॉस होता है जो केले को मसल कर उसमें शक्कर, विनेगर और मसाले डालकर बनाया जाता है।

रोमानिया में उन्हें गांव का स्वाद चाहिए!

गार्लिक, ऑइल, नमक और विनेगर से बना एक रस्टिक पेस्ट, जिसे “म्यूजदल” भी कहते हैं, के साथ फ्रेंच फ्राइज़ का मज़ा लेना रोमानिया के लोगों की पसंद है। आप यहां इसे थोड़े फेरबदल के साथ अपनी जरूरत के अनुसार भी प्राप्त कर सकते हैं, जो यहां के होटलों में विभिन्न वेरायटी में
उपलब्ध होते हैं।

वियेतनाम में, उन्हें चाहिए भरपूर बटर!

कभी सोचा है शक्कर और ढेर सारे मक्खन में डूबी फ्राइज? नहीं सोचा, तो ये वियेतनाम में नज़र आएगा, जहां आपको स्टार्टर और डेज़र्ट दोनों रूप में भी फ्राइज़ पेश की जाएगी। अगली बार जब तो अब आप इस देश में जाएं तो इसे चखने का मौका ना चूकें।

यूके में, उन्हें फ्राइज़ के साथ ड्रिंक का शौक है!

हमारी फेवरेट फ्राइज को इंग्लैंड में चिप्स कहा जाता है। आयरलैंड में इसे गार्लिक मायोनेज़ के साथ खाते हैं और यूनाइटेड किंगडम में हर तरफ पीले एम्बर के चाहने वाले अपनी फ्राइज को मॉल्ट विनेगर में डिप करना पसंद करत हैं – वाकई में यह एक नशीला कॉम्बिनेशन है!

ऑस्ट्रेलिया में, चिकन का साथ चाहिए!

ऑस्ट्रेलियाई लोग तो एक कदम आगे ही हैं। उन्हें अपनी मनपसंद फ्राइज़ को पहले चिकन सॉल्ट और फिर रेग्युलर सॉल्ट के छिड़काव के साथ ही पसंद है। यह स्वाद सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में ही मिलेगा।

हम भारतीय की बात ही कुछ और!

हम भारतीय थोड़े दिलचस्प और दुनिया से थोड़े अलग हटकर अपने भोजन के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं। हमें तो फ्राइज़ का देशी जुड़ाव और इनसे जुड़ी विदेशी कहानियां दोनों ही पसंद है। हमें तो हर तरह से मज़ा आता है। फिर चाहे धनिया और पुदीने की चटनी हो या चिली गार्लिक सॉस, मॉल्ट, विनेगर, हम्मस या फिर अपना पुराना केचअप, सब कुछ परफेक्ट है। इस लिस्ट में पेरी-पेरी का नया समावेश हुआ है।

तो फटाफट स्नैक्स की चाहत पूरा करने के लिए  फ्रोज़न फ्राइज़ के साथ आपको सिर्फ तीन मिनट ही लगेंगे अपनी भूख शांत करने के लिए।

एक टिप्पणी भेजें