पनीर पकोड़ा बनाने की विधि


• सामग्री :-

पनीर (Paneer) - 300 ग्राम
बेसन (Besan) - 1 कप
धनिया पाउडर (Dhaniya Powder) - 1 tsp
लाल मिर्च (Lal Mirch Powder) - ½ tsp
काली मिर्च पाउडर (Kali Mirch Powder) - ¼ tsp
हींग (Hing) - 1चुटकी
अमचूर (Aamchur) - ¼ tsp
चाट मसाला (Chaat Masala) - ½ tsp
तेल (Tel) - पकोड़े तलने के लिए
नमक(Namak) - स्वादानुसार

• विधि :-

एक बर्तन में बेसन, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च, हींग, अमचूर और स्वादानुसार नमक मिला लें।
अब इसमे पानी डालकर बेसन का गाढ़ा घोल तैयार कर लें (ध्यान रखें के घोल ज़्यादा पतला ना हो जायें)। घोल बनाते वक़्त यह भी ध्यान रखें की घोल में बेसन की गाँठ ना पड़ें।
अब पनीर के चकोर आकार में एक-एक इंच के टुकड़े काट लें।
एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
कटे हुए पनीर को बेसन के घोल पर अच्छे से लपेट कर गरम तेल में एक - एक करके डालें, ध्यान रखें की ज़्यादा पकोड़े ना डालें, ताकि हिलने में आसानी रहें।
पकोडे सुनहरे होने पर एक प्लेट में टिश्यू पेपर के उपर पकोड़ो को निकले ताकि एक्स्ट्रा तेल पकोडे में से निकल जाए।
पनीर पकोडे पर उपर से चाट मसाला डाल कर गरमा गरम परोसें।

एक टिप्पणी भेजें