आलू चना चाट बनाने की विधि - Aloo Chana Chaat Recipe In Hindi

सामग्री:
  • डेढ कप चना भिगोए व उबले और चौकोर टुकड़ों में कटे हुए
  • 1 टमाटर और आधा कच्चा आम दोनों बारीक कटे हुए
  • आधा-आधा कप नारियल कद्दूकस किया हुआ और हरी धनिया कटी हुई
  • 1 प्याज कटा हुआ
  • 1 टेबलस्पून चाट मसाला
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 टेबलस्पून तेल।
बनाने की विधि:

पैन में तेल गरम करके कटा हुआ प्याज डालकर भून लें।

उबला हुआ चना, आलू और बची हुई सारी सामग्री मिलाएं।

आंच से उतारकर मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

सर्विंग-प्लेट में आलू-चना चाट डालकर हरी धनिया और कद्दूकस किए हुए नारियल से सजाकर सर्व करें।



                                 XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                 फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें