स्वीट पोटैटो राइस बनाने की विधि - Sweet Potato Rice Recipe In Hindi

स्वीट पोटैटो यानि शकरकंद. सब्जी, चाट और रबड़ी के बाद अब चावल में भी लाएं इसका बेहतरीन स्वाद...
आवश्यक सामग्री
  • 3 कप पके हुए चावल
  • 2 स्वीट पोटैटो (शकरकंद) उबले और टुकड़ों में कटे हुए 
  • 10 कलियां लहसुन की (कद्दूकस की हुई) 
  • आधा कप हरी प्याज 
  • आधा कप ब्रोकोली टुकड़ों में कटी हुई  
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक का रस 
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 3 बड़ा चम्मच तेल 
  • नमक स्वादानुसार 
विधि
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.

- तेल के गर्म होते ही पैन में लहसुन डालें और सुनहरा होने तक फ्राई लें.

- लहसुन के गोल्डन ब्राउन होते ही इसमें शकरकंद, ब्रोकोली डालकर इसे अदरक के जूस, लाल मिर्च पाउडर और नमक के साथ पकाएं.

- जब शकरकंद सॅाफ्ट हो जाए तब इसमें हरी प्याज डालें और इसे भी 2 मिनट तक फ्राई कर लें.

- तय समय के बाद पैन में पके हुए चावल डालें और कड़छी से चलाते हुए इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें.

- स्वीट पोटैटो राइस तैयार है. अपनी पसंदीदा चटनी के साथ इसका लुत्फ उठाएं.


                             

                               XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                               फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें