दहीपुड़ा बनाने की विधि


सूजी और गेंहू के आटे से बना यह दहीपुड़ा बनाने में आसान और खाने में बिल्कुल लाइट है. जानें इसे बनाने की विधि.
आवश्यक सामग्री
  • 1 कटोरी सूजी 
  • 2 कटोरी गेंहू का आटा 
  • 1 गिलास दही 
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ 
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 
  • आधी छोटी चम्मच हल्दी
  • नमक स्वादानुसार 
  • आधा छोटा चम्मच जीरा 
  • आधा छोटा चम्मच सौंफ 
  • तेल तलने के लिए 
  • पानी जरूरत के अनुसार 
विधि
- एक बर्तन में सभी सामग्रियों के एकसाथ अच्छे से मिक्स करते हुए घोल तैयार कर लें.

- मीडियम आंच में एक तवे पर तेल डालकर गर्म करें.

- तेल के गर्म होते ही घोल डालें और सुनहरा होने तक दोनों साइड से सेंक लें.

- तैयार है दहीपुड़ा. पसंदीदा चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

                             XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                             फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें