धनतेरस के दिन इन 12 चीजों को खरीदने से 15 हजार गुना प्रबल होगा भाग्य


हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व दिवाली से ठीक दो दिन पहले आने वाला है। कहा जाता है कि इस दिन यमराज और भगवान धनवंतरी के साथ ही मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा का महत्व है। धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व रहता है, कहा जाता है धनतेरस की खरीदारी सौभाग्य लेकर आती है।

धनतेरस से ही दीपावली पर्व की शुरुआत हो जाती है। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्‍ट्रानिक्‍स वस्तुएं खरीदना काफी शुभ माना जाता है। लोक मान्यता के अनुसार धनतेरस एक धन लगकर तेरह गुणा धन पाने का त्योहार है। इसलिए अमीर गरीब हर वर्ग के व्यक्ति इस दिन कुछ न कुछ खरीदते हैं।

इसे भी पढ़ेबेसन बर्फी बनाने की विधि

पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरी अपने हाथों में अमृत कलश लेकर सागर मंथन के बाद प्रकट हुए। ऐसी मान्यता है कि भगवान धनवंतरी भगवान विष्णु के अंशावतार हैं। संसार में चिकित्सा विज्ञान के विस्तार और प्रसार के लिए ही भगवान विष्णु ने धनवंतरी का अवतार लिया था।

शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के मौके पर लाभ वृद्घि के लिए शुभ मुहूर्त में ही खरीदारी करनी चाहिए।
हर दिन कुछ समय ऐसे होते हैं जब खरीदारी या कोई भी शुभ काम करना अच्छा नहीं होता है। इसलिए इस समय का ध्यान रखकर ही धनतेरस पर खरीदारी करें। इस बार धनतेरस पर विशेष संयोग बन रहा है। धनतेरस पर खरीदारी का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन की गई खरीदारी अति शुभफलदायी होगा।

यह भी पढ़ेकाजू कलश बनाने की विधि

आइए जानते हैं कौन सी है वो 12 चीजें जो जिसे खरीदने से भाग्‍य बढ़ेगा

1. धनतेरस के दिन गणेश लक्ष्‍मी की मूर्ति जरूर खरीदें इससे घर में धन संपत्ति का आगमन रहता है और पूरे साल कभी घर में धन की कमी नहीं रहती।

2..धातु का सामान जैसे सोना, चांदि व पीतल खरीदना सर्वश्रेष्‍ठ है इस दिन ये सब खरीदने से पूरे साल तक घर में लक्ष्‍मी बनी रहती है।

यह भी पढ़ेगुजराती मोहनथाल बनाने की विधि

3..स्‍वटिक का श्रीयंत्र घर लाने से लक्ष्‍मी घर की ओर आकर्षित होती है। इसके बाद इस यंत्र की पूजा करें पूजा करने के बाद उसे केशरिया रंग के कपड़े में बांधर धन स्‍थान पर रख दें। इससे हमेशा आपके घर में धन बना रहेगा।

4. इस मौके पर नई झाडू को घर लाए इससे नकारात्‍मक शक्तियां घर से वापस जाती है और लक्ष्‍मी आपके घर आएगी।

5. कौड़ी को धनतेरस के दिन पूजा कर अपने धन के स्‍थान पर रखने से आपके घर से कभी लक्ष्‍मी नहीं जाएगी।
6. धनतेरस के दिन शंख लाए और इसे दिवाली पजन के समय बजाए इससे घर में लक्ष्‍मी आती है।

7. धनतेरस के दिन नमक का भी काफी महत्‍व है कहते हैं कि इस दिन नमक को पानी में मिलाकर पोछा लगाने से दरिद्रता चली जाती है।

8. धनतेरस के दिन धनिया जरूर लाएं एक धन का प्रतीक माना जाता है इसकी पूजा करके घर के आंगन या गमलों में इसे रख दें।

9. धनतेरस के दिन कुबेर की मूर्ति या तस्‍वीर लाकर इनकी पूजा करें और धन वाले स्‍थान पर रखें।
10. धनतेरस के दिन गोमती चक्र काभी बड़ा महत्‍व है इस दिन इसकी पूजा करके इसे तिजोरी या फिर खुद धारण करें।

11. धनतेरस के दिन सात मुखी रूद्राक्ष की पूजा करने से मां लक्ष्‍मी के साथ साथ महादेव की कृपा बनी रहती है।

12. धनतेरस के दिन दिया जरूर लाना चाहिए साल का यही एक ऐसा दिन है जिस दिन यमराज की पूजा की जाती है इस दिन लक्ष्‍मी के साथ साथ यमराज के नाम का भी दिया जलाया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें