भोहों से जानें व्यक्ति के स्वभाव के बारें में


आपके शरीर का हर भाग आपके लिए कुछ ना कुछ कहता है। आपकी आंखें, नाक से लेकर आपके कान तक आपके व्यक्तित्व की परत बड़ी ही सहजता से खोलते हैं। जिसके आधार पर व्यक्ति के चरित्र और उसके स्वभाव को बड़ी आसानी से पढ़ा जा सकता है। मुखाकृति में चेहरा मन का दर्पण है। कहा भी गया है जैसै पिये पानी वैसा हो वाणी तथा जैसे खाएं अन्न वैसा हो मन। समुद्रशास्त्र के अनुसार मनुष्य की आंख ही नहीं उनके भौंहों को देखकर भी कई राज जाने जा सकते हैं। भौंहों की बनावट, भौंहों के बालों का रंग व्यक्ति के बारे में काफी कुछ बता देते हैं जैसे व्यक्ति का स्वभाव और चरित्र कैसा है, इनकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। तो आइये जानते हैं व्यक्ति की भौंहों से क्या पता चलता हैं।


# अगर आपकी आइब्रो के बाल बिल्कुल सेट और मजबूत हैं तो इसका अर्थ है कि भविष्य में आपको काफी सम्मान मिलने वाला है। लेकिन ऐसे लोग स्वभाव से बेहद जिद्दी होते हैं जिसका खामियाजा उन्हें अत्याधिक मेहनत करने के रूप में चुकाना पड़ता है।

भोहों से जानें व्यक्ति के स्वभाव के बारें में

# भौहो का रंग सिर के बालों की अपेक्षा हल्का हो तो जातक कंजूस स्भाव के होते हैं। अक्सर अस्वस्थ रहते हैं। यदि भौंहो का रंग सिर के बालों से गहरा होता है तो व्यक्ति चरित्रवाण, भावुक तथा उत्साही स्वभाव वाला, शीघ्र निर्णय लेने वाला दयालू होता है।

यह भी पढ़े - इनमें से किसी एक आँख को चुनकर जान सकते हैं आप अपने बारे में सबकुछ,यकीन ना आये तो खुद देख लीजिये

# जिस व्यक्ति की भौंहों के बीच में काफी गैप होता है, साथ ही भौंहों की शेप सपाट है तो इसका अर्थ है व्यक्ति एकदम मुंहफट होगा। लेकिन ऐसे लोग काफी भावुक भी होते हैं जिसकी वजह से ये गलत निर्णय लेने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ये लोग बहुत जल्दी दूसरों की जालसाजी का शिकार हो जाते हैं।

# यदि भौंहे माथे के बीचो-बीच मिली हों तो ईर्ष्या शक, जिद्द करना, हठ करना तथा अक्खड़ स्वाभव आपका हो जाता है।


भोहों से जानें व्यक्ति के स्वभाव के बारें में

# वे लोग जिनकी आइब्रो छोटी और मजबूत होती है लेकिन कोने तक पहुंचते ही काफी पतली हो जाती है, काफी क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों में धैर्य बिल्कुल नहीं होता, जिसकी वजह से ये गलत निर्णय तक पहुंच जाते हैं। काफी मूडी स्वभाव के ये लोग अपना दिमाग सही जगह पर नहीं लगा पाते।

# हल्के रंग की भौंहे यदि आंखों से ऊपर उठी हुई हो स्त्री जैसा स्वभाव पुरुष का होता है। वैचारिक शक्ति का होता है। चिंता भी नहीं करते हैं। जो होगा प्रभु कृपा से ही होगा। ऐसी प्रकृति हो जाती है।

# जिन लोगों की भौंहों में ज्यादा बाल नहीं होते वे शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों में काफी कमजोर साबित होते हैं। गहन चिंतन से घबराने वाले ये लोग मेहनत करने से भी कतराते हैं।

एक टिप्पणी भेजें