इस बार मकर संक्रांति के अवसर पर सभी राशि वाले करें ये ख़ास उपाय, बन रहा है महा संयोग 70 सालों तक फिर नहीं आएगी ऐसी संक्रांति


हिन्दू धर्मशास्त्र के अनुसार हर साल 14 जनवरी को देश भर में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है और पंजाब में इससे ठीक एक दिन पहले लोरही का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार का मकर संक्रांति सबसे खास है क्यूंकि इस दिन कुछ ऐसे महा संयोग बनने जा रहे हैं जो की सभी राशि के जातकों के लिए शुभ होगा लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ विशेष प्रकार के उपाय भी करने होंगे जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आईये जानते हैं की मकर संक्रांति के दिन किस राशि के जातक को कौन सा उपाय करना चाहिए।


इस बार का मकर संक्रांति का क्यों है खास महत्व

आपको बता दें की इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी यानि की रविवार के दिन पड़ रहा है और इसी दिन भगवान सूर्य का राशि परिवर्तन होगा जिससे की सभी राशियों पर इसका बराबर असर पड़ेगा। इस बार सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने जा रहा है और इसलिए इस बार के मकर संक्रांति का खासा माहत्व है। ऐसा माना जाता है की हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति के दिन किये जाने वाले दान पुण्य का बहुत लाभ मिलता है और जीवन सदा आनंदित रहता है। आपको बता दें की मकर संक्रांति के दिन अगर कोई व्यक्ति गंगा स्नान करता है तो उसे 100 अश्वमेध यज्ञ जितना पुण्य प्राप्त होता है। इसके अलावा इस दिन वस्त्र ,तिल, गुड़ आदि का दान करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

यह भी पढ़े - 3 जनवरी को बन रहा हैं जबरदस्त योग, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत

इस मकर संक्रांति पर इन राशियों को करना चाहिए ऐसे दान
मेष राशि

सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि वालों की, इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति के अवसर पर इस बार ताम्बे की वस्तुएं और दही जरूर दान करनी चाहिए। ऐसा करना इस राशि वालों के लिए खूब सारी सौगातें लेकर आएगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को इस मकर संक्रांति के अवसर पर चांदी की वस्तुएं और तिल का दान जरूर करना चाहिए। ऐसी करना इनके जीवन में ढेर सारी खुशियां और सफलताएं लेकर आएगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को मकर संक्रांति के अवसर पर इस बार पीले रंग का वस्त्र फिर चाहे वो एक रुमाल ही क्यों ना हो और साथ में गुड़ का दान करना आवश्यक माना गया है।


कर्क राशि

कर्क राशि वालों को इस साल मकर संक्रांति के दिन सफ़ेद ऊनि वस्त्र और तिल का दान करना महत्वपूर्ण माना गया है। तिल आप अपनी मर्जी से सफ़ेद या काले ले सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को इस दिन मुख्य रूप से गुड़ और गेहूं का दान जरूर करना चहिये। ऐसा माना जाता है की इस बार अगर माकर संक्रांति के अवसर पर ये दान किया जाए तो इससे उन्हें जीवन में अपार सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़े - ये 5 राशि वाले जन्म से ही होते है है अद्भुत शक्तियों के मालिक,देखिये कौन है वो खुशनसीब ?

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को 14 जनवरी के दिन हरे मूंग और तिल का दान करना चहिये। इससे उनके जीवन में चलने वाले तमाम दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा और सभी समस्याओं का हल होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को इस मकर संक्रांति के अवसर पर सात तरह के अनाजों और गुड़ का दान करना सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। तुला राशि के जातकों को इस दान से विशेष लाभ मिलने के संयोग हैं।


वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को विशेष रूप से इस दिन लाल रंग के वस्त्र और दही का दान करने की सलाह दी जाती है। आप अपने सहूलियत अनुसार लाल रंग का कोई भी वस्त्र या फिर कपडे का टुकड़ा दान के रूप में दे सकते हैं।

धनु राशि

धनै राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से पीले रंग के वस्त्र और गुड़ का दान करना चहिये। ऐसा करना उनके जीवन में ढेर सारी खुशियां और सौगातें लेकर आता है।

इसे भी पढ़े - 600 साल बाद खुश हुए हैं राहु और केतु, इन 5 राशि वालों को 2017 में करके जाएंगे मालामाल

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए ये दिन सबसे ख़ास है इसलिए इस राशि के जातकों को इस दिन ख़ास रूप से कम्बल और गुड़ का दान जरूर करना चहिये। इस दान का मकर राशि वालों के जीवन में खासा प्रभाव पड़ेगा।

कुम्भ राशि

मकर संक्रांति के अवसर पर कुम्भ राशि वालों को भी विशेष रू से कम्बल और घी का दान करना चहिये। ऐसा करना उनके जीवन में विशेष प्रकार की सुख एवं शांति लेकर आएगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों को इस दिन विशेष रूप से चने की दाल और तिल कदान करना चहिये। ऐसा करना मीन राशि वालों के जीवन में सफलता और संयमता लेकर आएगी सतह ही नए रोजगार के अवसर भी उन्हें मिलेंगे।

एक टिप्पणी भेजें