भरवां सेब बनाने की विधि - Stuffed Apple Recipe In Hindi

सामग्री
  • सेब – 2
  • पनीर – 50 ग्राम
  • उबला व मसला आलू – 1
  • कसा नारियल – 1/2 कप
  • हरी मिर्च – 2
  • टमाटर सास – 2 चम्मच
  • तेल – 1 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – 3/4 चम्मच
  • हरा धनिया –
  • पिसी खसखस – 1 चम्मच
सजाने के लिए
  • हरी चटनी –
  • दही –
  • चाट मसाला –
विधि
गोल चाकू से सेब का बीच का बीज वाला भाग निकाल कर 4 भाग में चीरा लगाएं।

अंदर सास लगाएं। तेल गरम करें। खसखस डाल कर भुनें।

बाकी सारी सामग्री डाल कर मिलाएं व 2 मिनट भुनें।

तैयार सामग्री को दोनों सेब में भर दें। चिकनाई लगा कर ट्रे में रख कर एल्मयुनियम फायल से ढक कर 5-6 मिनट बेक करें।

निकाल कर चटनी,दही व चाट मसाला डाल कर परोसें।

एक टिप्पणी भेजें