2018 वार्षिक राशिफल : इन तीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत,मिलेगी बड़ी बड़ी उपलब्धिया


नव वर्ष  आने में सिर्फ एक दिन बचा हुआ है  और हर कोई अपने आने वाले इस नए साल को  खुशियों से मानाने की तैयारी में लगा हुआ है .आइये हम आपको बताते है आने वाला  वर्ष 2018 आपके जीवन में क्या रंग लेकर आने वाला है इसीलिए हम लेकर आये हैं 12 राशियों का वार्षिक राशिफल और  उपाय भी जिसे करके आप अपने इस नए साल को खुशियों से भर सकते हैं |

तो आइये शुरू करते हैं

मेष राशि 2018
मेष राशि वालों के नया  साल ऊर्जा और संकल्प से भरा हुआ  है। सारे वर्ष बुद्धिमानी से लिए गए निर्णय अच्छी ख़बर लाते रहेंगे। हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव मुमकिन है। आप भागदौड़ भरी दिनचर्या व खान-पान में अनियमितता के चलते असंतुष्ट और नाख़ुश महसूस कर सकते हैं। वर्ष के आरंभिक 2 महीने स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत बेहतर नहीं रहेंगे। अगर बात करियर की करें तो इस नज़रिए से यह साल आपको ऊंचाई पर ले जाएगा। आय में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। बच्चों की सेहत में कुछ गड़बड़ी मुमकिन है, अतः सावधानी बरतें। याद रखें, इस वर्ष वैवाहिक जीवन में अधिक समय और समर्पण की आवश्यकता है। कुल मिलाकर आपके लिए यह साल शुभ रहने वाला है

उपाय : इस वर्ष को  और भी  बनाने के लिए माता की सेवा करें एवं नाग-नागिन का जोड़ा बहते पानी में प्रवाह करें


वृष राशिफल 2018
इस वर्ष आपको अपनी सेहत का ख़ास ख़्याल रखने की ज़रूरत है। आप अपने स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका प्रभाव आप पर नकारात्मक रहेगा। अतः आक्रामकता से बचें। धीरे-धीरे आपमें इच्छा-शक्ति का विकास होगा और किसी भी चीज़ को हासिल करने में इससे आपको सहायता मिलेगी। सफलता पाने के लिए आपको पूरे साल कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। संभव है कार्य में आपको कुछ निराशा हाथ लगे। अक्टूबर के बाद आर्थिक तौर पर प्रगति होगी, साथ ही आपका वैवाहिक जीवन भी अधिक सुखमय रहेगा। । व्यर्थ के विवाद में आपको वित्तीय तौर पर हानि हो सकती है। शुरुआती दो महीनों में किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी में पड़ने से बचें, इससे आपकी छवि को नुक़सान पहुंच सकता है|वैवाहिक जीवन व आर्थिक स्थिति के लिए वर्ष बेहतर है। कुल मिलाकर 2018 आपके लिए सामान्य रहेगा

उपाय : किसी मंदिर के पुजारी को पीले कपड़े दान करना शुभ रहेगा।

कर्क राशिफल 2018
पूरे वर्ष आप उत्साह से भरे  रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक रहेंगे । रिश्तों में तनाव आ सकता है। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक तौर पर भी 2018 में आपका यश फैलेगा। इस साल आपका पूरा ध्यान सेहत के ऊपर होना चाहिए, क्योंकि संक्रामक रोगों की चपेट में आने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा असंतोष महसूस हो सकता है। ख़र्चों में काफ़ी इज़ाफ़ा हो सकता है। हालांकि कमाई ठीक होगी, लेकिन ख़र्चों पर लगाम लगाने की ज़रूरत बनी रहने वाली है। ऐसा न होने पर आर्थिक रूप से काफ़ी दिक़्क़तें आ सकती हैं। विद्यार्थी इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करेंगे और बच्चों की संकल्प-शक्ति में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए बढ़िया है, लेकिन कुछ चुनौतियों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। व्यापार की तुलना में नौकरी के लिए साल अच्छा रहेगा।

उपाय : मां दुर्गा की पूजा अर्चना हितकर रहेगी।


सिंह राशिफल 2018
सिंह राशि के जातकों के लिए इस वर्ष धार्मिक और आध्यात्मिक क्रिया-कलापों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। मुमकिन है कि इस दौरान आप तीर्थयात्रा पर भी जाएं। जनवरी-फ़रवरी में भाई-बहन में किसी की तबियत बिगड़ सकती है। यदि बात प्रेम-संबंधों कि करें तो आपको मिश्रित फल प्राप्त होने वाले हैं। एक तरफ़ कुछ ग़लतफ़हमी होना मुमकिन है, वहीं दूसरी तरफ़ अपने प्रिय के साथ संबंधों की ताज़गी भी महसूस कर सकते हैं। आपके कर्म आपको सफलता की राह पर ले जाएंगे। वैवाहिक जीवन में सुख की वृद्धि होगी। इस वर्ष आप अनुभव कर सकते हैं कि आपका जीवन आगे की ओर तेज़ी-से बढ़ रहा है और अलग-अलग तरह के हालात आपकी राह में आ रहे हैं। आर्थिक तौर पर आप प्रगति करेंगे। बच्चों को ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। जनवरी-फ़रवरी में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अक्टूबर के मध्य से पारिवारिक व पेशेवर जीवन में सकारात्मक चिह्न दिखाई देने लगेंगे। सामाजिक तौर पर प्रतिष्ठा में भी इस वर्ष वृद्धि होगी और  कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव संभावित है।

यह भी पढ़े - 2018 में मंगल का गोचर से इन दो राशियों की लगने वाली है लॉटरी , होंगे आकस्मिक लाभ

उपाय : शिव चालीसा का पाठ करें

कन्या राशिफल 2018
कन्या के लिए 2018 राशिफल कहता है कि यह साल आपके लिए बड़ी-बड़ी उपलब्धियों का साल रहेगा। आपके पास कई बेहतरीन मौक़े आएंगे, जिनसे आपको काफ़ी आर्थिक लाभ हासिल होगा। सामाजिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे तथा आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। मित्रों व प्रियजनों के साथ इस वर्ष अच्छा समय बीतेगा। हालांकि विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है। इसलिए इस वर्ष सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है। आपको अपने बच्चों की ज़्यादा देख-भाल करने की ज़रूरत है, क्योंकि सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं उन्हें घेर सकती हैं और इसके चलते आपको भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पेशेवर तौर पर यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सेहत से जुड़ी किसी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। चाहे जो हो, परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलता रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। नए मेहमान के आने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर हर दृष्टिकोण से यह साल आपके लिए विशेष रहने वाला है। है।

उपाय : सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं व गरीबों की मदद करें।

तुला राशिफल 2018
साल की शुरुआत ऊर्जा-पूर्ण रहेगी, लेकिन व्यवहार में आक्रामकता हो सकती है जिसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति के लिए यह ज़रूरी है। जनवरी से मार्च के दौरान सेहत थोड़ी गड़बड़ रह सकती है।शब्दों को सोच-समझकर बोलें, नहीं तो मुमकिन है कि उनसे किसी की संवेदनाएं आहत हों। इस साल कार्यालय आपके लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि यहां आपके विचार मूर्त रूप धारण करेंगे और चीज़ें आपके अनुकूल होती दिखेंगी। लेकिन आपको आलस्य से दूर रहने की ज़रूरत हैयह भी हो सकता है कि आप घर-परिवार को काफ़ी कम समय दे पाएं। कई छोटी-छोटी यात्राएं और कुछ लंबी दूरी की यात्राएं इस वर्ष होना मुमकिन हैं। विद्यार्थी कठिन परिश्रम करेंगे और फिर उसका फल भी प्राप्त करेंगे। मार्च के बाद वैवाहिक जीवन में काफ़ी बेहतरी होगी। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको आय के नए स्रोत ढूंढने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

उपाय : बजरंग बाण का पाठ करना अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़े - इन राशियों के लोग सबसे ज्यादा झूठ बोलने में होते है माहिर


वृश्चिक राशिफल 2018
वृश्चिक राशि के जातकों को इस  नए वर्ष कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप दृढ़ता से ऐसा करने के लिए तैयार हैं तो आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। जनवरी से मार्च के दौरान सेहत को लेकर आपको थोड़ा सजग रहने की ज़रूरत है। इसके बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और शरीर में रोग-प्रतिरोधक शक्ति आएगी। आप अपने विरोधियों पर विजय पाएंगे। जहां तक आर्थिक हालात की बात है तो इस साल–विशेषतः अक्टूबर तक आपके ख़र्चे काफ़ी अधिक रहेंगे, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आपको बहुत सोच-समझकर निवेश करने की ज़रूरत है।वर्ष 2018 में यदि आप अच्छी आय हासिल करना चाहते हैं, तो कठिन परिश्रम के लिए कटिबद्ध हो जाएं। जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा समय है। बच्चे जीवन का आनन्द लेंगे, लेकिन उन्हें एकाग्रता से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रत्येक काम में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां तो होंगी, लेकिन प्रगति के भी अनेक अवसर हासिल होंगे। कुल मिलाकर यह साल आपको मिश्रित परिणाम देगा। वर्षांत बेहतर परिणाम देने का वादा कर रहा है।

उपाय : बड़े बुजुर्गों की सेवा करना शुभतादायक रहेगा।

धनु राशिफल 2018
धनु राशि के जातकों को इस वर्ष उन्नति के कई मौक़े मिलेंगे। आपके संकल्प की दृढ़ता आपको 2018 में बहुत आगे ले जाएगी। मार्च के महीने तक आय में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद मई तक आपके ख़र्चे में वृद्धि हो सकती है, लेकिन उसके बाद फिर बाक़ी बचे साल के लिए गाड़ी पटरी पर लौट आएगी। अतः रुपये-पैसे की अधिक चिन्ता नहीं रहेगी। आय के नए स्रोतों को खोजने की ओर आपका रुझान रहेगा और आप एकाधिक स्रोतों से धनार्जन करने में सफल भी रहेंगे। घरेलू जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा–कभी-कभी थोड़ी नोंक-झोंक को नकारा नहीं जा सकता है। । वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। प्रेम के पक्ष में बेहतरी नज़र आ रही है।विरोधियों पर आप क़ाबू करने में सफल रहेंगे। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए अच्छा है, सेहत को लेकर सतर्क रहें। काम धंधे के लिए साल अच्छा है।

उपाय : भगवान कृष्ण की पूजा करें। केसर का तिलक नाभि जुबान और माथे पर लगाएं।


मकर राशिफल 2018
इस वर्ष आप यह समझ सकेंगे कि जीवन अपनी गहनता में क्या-क्या अर्थ समेटे है। एक तरफ़ आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है और आप महसूस कर सकते हैं कि आर्थिक तौर पर हालात थोड़े कठिन हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सेहत को लेकर भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके तार विदेशों से जुड़ सकते हैं और उस ज़रिए से आपकी आय में वृद्धि होने के योग भी बन रहे हैं। अपने वरिष्ठों से अच्छे रिश्ते बनाए रखें, उनसे आपको विशेष सहायता प्राप्त हो सकती है। ख़ास तौर पर मार्च और मई के बीच। पारिवारिक जीवन में ख़ुशियां बिखरी रहेंगी और रिश्तों में गर्माहट बढ़ेगी। हालांकि वैवाहिक जीवन में कोई छोटी ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती है, जिससे बचने का भरसक प्रयास आपको करना चाहिए। अक्टूबर के बाद वैवाहिक जीवन में भी काफ़ी बेहतरी आएगी और आपका निजी जीवन अधिक सुखद मालुम होगा। कुल मिलाकर इस साल आप जीवन में प्रगति करेंगे और अपनी दुर्बलताओं को दूर कर आगे बढ़ेंगे।

उपाय : हनुमान जी की पूजा उपासना करना ठीक रहेगा।

इसे भी पढ़े - 60 साल बाद बन रहा है ऐसा महासंयोग, इन 5 राशि वाले जातक होंगे मालामाल

कुंभ राशिफल 2018
कुंभ राशि के जातकों का निर्णय इस वर्ष प्रगति की बुनियाद रखेगा। आपका ध्यान मुख्यतः धनार्जन पर केन्द्रित रहेगा और अपने कठिन परिश्रम से आप काफ़ी लाभ प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति काफ़ी सुदृढ़ होगी। लंबी यात्राओं का योग भी इस वर्ष बन रहा है। राशिफल 2018 के मुताबिक़ इस वर्ष आप बुद्धिमत्तापूर्ण फ़ैसले करेंगे। यदि आप ध्यान दें तो आपकी सेहत में भी अच्छा सुधार हो सकता है और लंबे समय से चली आ रही किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। वरिष्ठों से आपको प्रशंसा मिलेगी। आप अच्छे क्रिया-कलापों में समय लगाएंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार और स्नेह छाया रहेगा। जो लोग प्रेम-संबंध में हैं, उन्हें थोड़ा ज़्यादा ध्यान देना पड़ेगा, साथ ही उन्हें एक-दूसरे को अधिक समझने की भी आवश्यकता है। छात्र-छात्राएं कड़ी मेहनत करेंगे। बच्चों के चलते थोड़ी खीझ हो सकती है, लेकिन याद रखें,उन्हें फलने-फूलने के लिए प्रेम की ज़रूरत होती है। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक और प्रगति से भरा रहेगा। प्रेम व दाम्पत्य के लिए साल काफ़ी अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में भी अनुकूलता आने के योग हैं।

उपाय : प्रत्येक चौथे महीने रुद्राभिषेक करवाएं।

मीन राशिफल 2018
मीन राशि के जातक संवेदनशील होते हैं। आन्तरिक और बाह्य दोनों ही नज़रिए से इस वर्ष आपकी संवेदनशीलता में और इज़ाफ़ा होगा। ख़ासतौर पर आपको पूरे वर्ष अपनी सेहत का ख़ास ख़्याल रखने की ज़रूरत है। आवश्यकता से अधिक तनाव और बहुत ज़्यादा काम-काज आपकी तबियत ख़राब कर सकता है । उसके बाद वित्तीय तौर पर स्थितियों में काफ़ी सुधार होगा और आय में वृद्धि होगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन बढ़िया रहेगा और आपका जीवनसाथी आपको हर तरह से पूरा सहयोग करेगा। काम-काज के चलते स्थान-परिवर्तन का योग भी नज़र आ रहा है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में शॉर्टकट निकालने की कोशिश कर सकते हैं और स्वभाव कुछ मनमौजी होने की संभावना है। पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान बनाए रखें। आप जीवन में भी शॉर्टकट मारने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। दीर्घावधि में सीधे चलना ही ज़्यादा फ़ायदेमंद साबित होता है। अक्टूबर के बाद जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देंगे। इस साल आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए और कार्य व निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए।

उपाय :  मीन राशि  वाले मां दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

एक टिप्पणी भेजें